चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज बुधवार को हो गया. जहां पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से हुआ.

जहां न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 60 रनों से जीत लिया.

न्यूजीलैंड के 321 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान 260 रनों पर ही सिमट गई.

इस दौरान लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम ने 64 रन बनाए.

लेकिन इसके बावजूद बाबर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं.

दरअसल बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय बाबर की यह पारी 90 गेंदों में आई.

जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर हुआ जहां ऐसा दिखाया गया की बाबर पूछ रहे हैं भाईजान ये स्टंप्स होने में कितना वक्त बाकी है?

एक यूजर ने बाबर की इस पारी को रैंक सेविंग नॉक कहा. हाल ही में वो वनडे रैंकिंग्स में नंबर एक पर थे. लेकिन इस समय वो दूसरे पायदान पर आ गए हैं.

एक मीम में बाबर की पारी को लेकर लिखा गया है कि वो फॉलोऑन बचाने के लिए खेल रहे थे.

वहीं बाबर के आउट हो जाने पर एक मीम शेयर हुआ जहां ऐसा दिखाया गया कि बाबर कह रहे हैं कि माफ करना मुझे स्टंप होने तक नहीं खेल पाया.