हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार का बड़ा महत्व है.



नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा होती है.



धार्मिक मान्यता के अनुसार पूजा में दीपक जलाने से देवी-देवता बहुत प्रसन्न होते हैं.



ऐसे में आइए जानें नवरात्रि में कौन सा दीपक जलाना चाहिए.



शास्त्रों के अनुसार चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाना बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है.



जब भी दुर्गा मां के सामने दीपक जलाएं तो दीपक मां के दाईं तरफ होना चाहिए.



इस दिशा में दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.



और नवरात्रि में घी के दीपक के अलावा तिल के तेल का भी दीपक जला सकते हैं. तिल के तेल का दीपक भी मां दुर्गा को प्रिय होता है.



हमेशा तिल के तेल का दीपक मां दुर्गा के बाईं ओर ही जलाएं. ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.