एक्सप्लोरर

केंद्र सरकार कर रही लोगों को फ्री पीएनजी कनेक्शन देने की तैयारी, जिन लोगों ने पहले सिक्योरिटी दी क्या वापस होंगे उनके पैसे?

सरकार एलपीजी कनेक्शन की तरह ही पीएनजी कनेक्शन को लेकर योजना शुरू करने के विचार में है. जिसमें फ्री कनेक्शन दिया जाएगा और उस पर सब्सिडी भी दी जाएगी. चलिए जानते हैं क्या है यह योजना.

Free PNG Connection Scheme: भारत सरकार अपने नागरिकों के लिए तरह-तरह की योजनाएं लेकर आती रहती है. अलग-अलग लोगों की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग योजनाएं लाई जाती हैं. गरीबों को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन दिलाने के लिए भारत सरकार ने साल 2016 में उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी. जिसमें करोड़ों गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए थे. 

तो वहीं अब सरकार एलपीजी कनेक्शन की तरह ही पीएनजी कनेक्शन देने के विचार में है. शुरुआत में जिसे फ्री दिया जाएगा और उस पर सब्सिडी भी दी जाएगी. चुनाव के बाद इस नई योजना का ऐलान हो सकता है. लेकिन जिन लोगों ने पहले ही पीएनजी कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी जमा कर दी है. क्या उनके पैसे वापस होंगे इस योजना के लागू होने के बाद. चलिए जानते हैं. 

क्या है सरकार की नई फ्री पीएनजी स्कीम?

साल 2016 में मोदी सरकार ने घर-घर गैस कनेक्शन पहुंचाने के मकसद से उज्ज्वला योजना शुरू की थी. जिसके तहत बीपीएल कार्ड धारक उन महिलाओं को कनेक्शन दिए गए. जिनके पास पहले से गैस कनेक्शन मौजूद नहीं थे. सरकार ने इस योजना के तहत करीब 10 करोड़ से ज्यादा एलपीजी गैस कनेक्शन बांटे. तो अब वहीं खबरें यह हैं कि सरकार एलपीजी गैस कनेक्शन की तरह ही पीएनजी गैस कनेक्शन बांटने के विचार में है. 

इस योजना का नाम प्रज्वला योजना होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसमें भी मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे जाएंगे और सब्सिडी दी जाएगी. चुनाव के बाद इस योजना को लागू किए जाने का विचार चल रहा है. इस योजना के तहत पीएनजी कनेक्शन देने में, उसके इन्स्टॉलेशन में और सिक्युरिटी फी में छूट और सब्सिडी दी जा सकती है. हालांकि इस योजना को लेकर कैबिनेट से मंजूरी लेने की जरूरत होगी. 

क्या सिक्योरिटी मनी होगी वापस?

पीएनजी के नए कनेक्शन के लिए फिलहाल लोगों को ₹7000 देने पड़ रहे हैं. जो कि रिफंडेबल हैं. जिसमें ₹6000 इंस्टॉलेशन के और ₹1000 कंजप्शन के लिए है. तो साथ ही 275 रुपये नॉन रिफंडेबल एडमिन चार्ज के तौर पर लिए जा रहे हैं. सरकार ने पीएनजी कनेक्शन को लेकर नई स्कीम के बारे में अभी किसी तरह की कोई गाइडलाइंस जारी नहीं की है. 

यह तय नहीं हुआ है इस योजना के तहत फ्री कनेक्शन का लाभ किन-किन को मिलेगा. अगर  उज्जवला योजना की तरह ही इस योजना को लागू किया गया. तो इसमें फिर गरीब परिवारों की महिलाओं को फ्री कनेक्शन दिए जाएंगे. सामान्य लोग जिस प्रकार से कनेक्शन ले रहे हैं उसी प्रकार से उन्हें लेने होंगे. यानी उन्हें इस स्कीम में कोई छूट नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Election 2024: वोट डालते हुए वीवीपैट पर अलग पर्ची निकले तो क्या करें? ये है आपका अधिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है 'बाल आधार' और 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्यों है यह जरूरी, कैसे बनवाएं?
क्या है 'बाल आधार' और 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्यों है यह जरूरी, कैसे बनवाएं?
नया AC खरीदें या किराए पर लाएं? इस गर्मी में कौनसा ऑप्शन बचाएगा आपके पैसे? समझें गणित
नया AC खरीदें या किराए पर लाएं? इस गर्मी में कौनसा ऑप्शन बचाएगा आपके पैसे? समझें गणित
टोल, स्पीड और दूरी... 6 लेन वाले गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़े आपके हर सवाल का जवाब, कब सफर कर पाएंगे आप?
टोल, स्पीड और दूरी... 6 लेन वाले गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़े आपके हर सवाल का जवाब, कब सफर कर पाएंगे आप?
गर्भवती महिलाओं को रेलवे देता है स्पेशल ट्रीटमेंट, बिना एक्स्ट्रा चार्ज ऐसे पक्की हो जाती है लोअर बर्थ
गर्भवती महिलाओं को रेलवे देता है स्पेशल ट्रीटमेंट, बिना एक्स्ट्रा चार्ज ऐसे पक्की हो जाती है लोअर बर्थ

वीडियोज

Pratima Mishra: बंगाल का शासक कौन होगा इस बार ? | West Bengal Election 2026 | Bharat Ki Baat
Sandeep Chaudhary: 14 लाख वैध वोटर भी फंसे?, बंगाल चुनाव में ECI का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन। | SIR
Mahadangal: मुनीर के 'अड्डे' पर शांति वार्ता-2! Trump- ईरान में होगा समझौता? | IRGC | America
Dhurandhar के Jameel Jamali ने किया था Aditya Dhar को REJECT?
Lee Cronin's The Mummy Review: कमजोर दिल वालों के लिए नहीं! Jack Reynor और Natalie Grace का खौफनाक अभिनय

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: ईरान के जब्त जहाज में मिला चीन का मिसाइल कैमिकल? निक्की हेली का बड़ा दावा
ईरान के जब्त जहाज में मिला चीन का मिसाइल कैमिकल? निक्की हेली का बड़ा दावा
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन पर आग-बबूला हुई महिला, देखने वाले रह गए सन्न! वीडियो वायरल
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन पर आग-बबूला हुई महिला, देखने वाले रह गए सन्न! वीडियो वायरल
10 छक्के और 10 चौके, बाउंड्री से ही 'शतक' पूरा; दिल्ली के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
10 छक्के और 10 चौके, बाउंड्री से ही 'शतक' पूरा; दिल्ली के खिलाफ अभिषेक ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
फीमेल सेंट्रिक फिल्म में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? रूमर्ड बॉयफ्रेंड धनुष करेंगे डायरेक्ट?
फीमेल सेंट्रिक फिल्म में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? रूमर्ड बॉयफ्रेंड धनुष करेंगे डायरेक्ट?
'बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजे गए 1.7 अरब डॉलर पर हम...', इस्लामाबाद में पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा खुलासा
'बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजे गए 1.7 अरब डॉलर पर हम...', इस्लामाबाद में पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा खुलासा
क्या देश में एल्कोहॉल से दौड़ेंगी कारें? तेल की किल्लत के बीच सरकार ले आई E85 पेट्रोल का प्लान, जानें क्या है ये
क्या देश में एल्कोहॉल से दौड़ेंगी कारें? तेल की किल्लत के बीच सरकार ले आई E85 पेट्रोल का प्लान, जानें क्या है ये
Drip Irrigation System Benefits: 5 बीघा खेत में ड्रिप इरिगेशन से कितना पानी बचेगा? जान लें सिंचाई का हिसाब-किताब
5 बीघा खेत में ड्रिप इरिगेशन से कितना पानी बचेगा? जान लें सिंचाई का हिसाब-किताब
GST कटौती के बाद KTM का बड़ा दांव, नई 350cc इंजन के साथ 390 Duke और Adventure लॉन्च, जानें कीमत
GST कटौती के बाद KTM का बड़ा दांव, नई 350cc इंजन के साथ 390 Duke और Adventure लॉन्च, जानें कीमत
Embed widget