Continues below advertisement

संजय राउत

महाराष्ट्र की राजनीति में पत्रकार से राजनेता बने संजय राउत आज एक बड़ा नाम हैं. अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले संजय राउत शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता हैं. उन्हें उद्धव ठाकरे का असबसे करीबी माना जाता है. शिवसेना के विघटन के बाद भी उद्धव का सतह नहीं छोड़ा. इस वक़्त वे राज्यसभा में चौथी बार सांसद हैं. संजय राउत का जन्म 15 नवम्बर 1961 में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग में हुआ था. उनके पिता का नाम राजाराम राउत और माता का नाम सविता राउत है. इनकी शादी वर्षा राउत से हुई और दो बच्चे हैं. संजय राउत ने मुंबई यूनिवर्सिटी से बी.कॉम किया है. पत्रकारिता से की शुरुआत संजय राउत ने अपना करियर बतौर पत्रकार 1980 में शुरू किया. उन्होंने मार्मिक और लोकप्रभा मराठी अखबारों में क्राइम रिपोर्टिंग से पहचान बनाई. संजय राउत को मुंबई अंडरवर्ल्ड की रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है. इसके बाद वे शिवसेना के मुखपत्र दैनिक सामना के एग्जीक्यूटिव एडिटर बने, जहां वे आज भी सक्रिय हैं. 2004 में बने राज्यसभा सदस्य संजय राउत सामना के लिए लिख रहे थे और 2004 में वे पहली बार शिवसेना से राज्यसभा पहुंचे. वर्तमान में संजय शिवसेना (UBT) से सांसद हैं और पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता. उनकी गिनती शिवसेना के रणनीतिकारों में होती हैं. मीडिया मैनेजमेंट से लेकर दूसरी पार्टियों से गठबंधन में उनकी भूमिका सक्रिय रहती है. ठाकरे फिल्म की लिखी स्क्रिप्ट संजय राउत ने 2019 में बाल ठाकरे पर आधारित फिल्म 'ठाकरे' की स्क्रिप्ट लिखी, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिका निभाई. बयानों से चर्चा में रहते हैं संजय राउत अपने तीखे, आक्रामक और विवादास्पद बयानों के लिए चर्चित रहते हैं, जो अक्सर राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बटोरते हैं. वे महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना के मुखर चेहरों में से एक हैं.

News
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को बताया दाऊद जैसा, संजय राउत के बयान पर किया पलटवार
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
'राहुल गांधी को वियतनाम से आने दो फिर देखो...', संजय राउत के बयान से खलबली
'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
अल्बानिया में विरोध प्रदर्शन पर भिड़े शिवसेना नेता, राउत के बयान पर प्रियंका का पलटवार
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola