महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि संजय राउत रिजीम चेंज की बात कर रहे हैं. नितेश राणे ने आरोप लगाया कि संजय राउत अपने ही सहयोगी उद्धव ठाकरे के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं.
'दाऊद इब्राहिम की राह पर चल रहे उद्धव ठाकरे'
नितेश राणे ने कहा कि संजय राउत को उद्धव ठाकरे की ओर देखना चाहिए. उनके आरोपों के मुताबिक ठाकरे दाऊद इब्राहिम की राह पर चल रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र और मुंबई में उद्धव ठाकरे वही काम कर रहे हैं, जो कभी दाऊद इब्राहिम किया करता था.
नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाया कि वह जिहादियों, बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को ताकत देने, उनके लिए लड़ने और उन्हें फिर से खड़ा करने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले संजय राउत को अपने सहयोगी उद्धव ठाकरे की भूमिका पर ध्यान देना चाहिए. नितेश राणे के मुताबिक, उद्धव ठाकरे उन लोगों की मदद कर रहे हैं, जो देश के खिलाफ काम करते हैं.
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
'बिश्नोई गैंग के सदस्य सीएम फडणवीस की कैबिनेट में शामिल'
दरअसल, संजय राऊत ने बॉलीवुड हस्तियों को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग टारगेट कर रही है. इस बीच संजय राउत ने बयान देते हुए कहा कि बिश्नोई गैंग के सदस्य सीएम फडणवीस की कैबिनेट में भी शामिल हैं. इसी बयान को लेकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने उन पर पलटवार किया है.
