कुलदीप सिंह सेंगर
कुलदीप सिंह सेंगर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के एक पूर्व विधायक हैं, जो बीजेपी में शामिल थे. हालांकि उन्नाव मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने कुलदीप को निष्कासित कर दिया था. कुलदीप सिंह सेंगर उन्नाव सदर, बांगरमऊ और भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्रों से कई बार विधायक चुने गए थे. साल 2017 के उन्नाव बलात्कार मामले के मुख्य दोषी हैं, जिसमें एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का गंभीर आरोप लगा था. साल 2019 में दिल्ली की ट्रायल कोर्ट ने उन्हें बलात्कार का दोषी ठहराया और उम्रकैद की सजा सुनाई. वह बीजेपी से निष्कासित हो चुके हैं. कुलदीप सिंह सेंगर को रेप पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के केस में भी 10 साल की सजा हुई है, जिस कारण वे अभी भी जेल में ही हैं. 23 दिसंबर 2025 को दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी सजा को निलंबित कर दिया था और सशर्त जमानत दी थी. हालांकि इस फैसले के खिलाफ सीबीआई ने तुरंत सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी और 29 दिसंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश पर तत्काल रोक लगा दी. कुलदीप सिंह सेंगर अभी भी जेल में ही हैं, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वे उस जमानत आदेश के आधार पर रिहा नहीं होंगे.