Continues below advertisement
आदित्य साहू
आदित्य साहू वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं. वह झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं. साहू रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड के कुच्चू गांव के निवासी हैं. आदित्य साहू पेशे से प्रोफेसर, राजनीतिज्ञ हैं. पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े साहू पूर्व में झारखंड प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित कई प्रमुख पदों का दायित्व निभा चुके हैं. साहू शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं. वह 2019 तक राम टहल चौधरी कॉलेज के व्याख्याता के रूप में कार्यरत रहे. जुलाई 2022 में उन्हें झारखंड से राज्यसभा के लिए चुना गया था. सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से आदित्य साहू की नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. वह वैश्य समुदाय से आते हैं और इस समुदाय के बीच भाजपा की गहरी पैठ रही है.
झारखंड
झारखंड में ‘गुंडों की समानांतर सरकार’? BJP का बड़ा आरोप, नगर निकाय चुनाव पर घमासान
झारखंड
आदित्य साहू बने झारखंड BJP के अध्यक्ष, रघुवर दास को मिला ये पद
झारखंड
झारखंड BJP अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन, इस नेता के नाम पर कल लगेगी मुहर
झारखंड
14 जनवरी को होगा झारखंड BJP चीफ के नाम का ऐलान, इस नेता का नाम लगभय तय
झारखंड
झारखंड में BJP ने आदित्य साहू को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें अब कौन सा पद संभालेंगे
Continues below advertisement