एक्सप्लोरर

Ayodhya Nagar Nigam Result 2023: अयोध्या में BJP की जीत के बीच आई चौंकाने वाली खबर, हिन्दू बहुल सीट से मुस्लिम युवक जीता, किया बड़ा दावा

सुलतान अंसारी ने पहली बार चुनाव में किस्मत आजमायी. उन्होंने राम जन्मभूमि के पास के हिंदू बहुल वार्ड में एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार नागेंद्र मांझी को 442 मतों के अंतर से हराया.

UP Nikay Chunav 2023: अयोध्या में महापौर पद पर फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत के बीच नगर निगम के हिंदू बहुल वार्ड में मुस्लिम युवक सुलतान अंसारी ने पार्षद के पद पर जीत दर्ज की.

राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के नायक-महंत राम अभिराम दास के नाम पर रखे गए वार्ड से अंसारी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीत कर सबको चौंका दिया.

अभिराम दास को दिसंबर 1949 में बाबरी परिसर में रामलला की मूर्ति रखने के लिए जाना जाता है, जिसके कुछ दिनों बाद मस्जिद को बंद कर दिया गया था और 1986 में इसके खुलने के बाद से आज तक उसी मूर्ति की राम जन्मभूमि में पूजा की जा रही है.

वोट प्रतिशत के हिसाब से इस वार्ड में हिंदू समुदाय के 3844 मतदाताओं के मुकाबले सिर्फ़ 440 मुस्लिम वोटर हैं. यहां 10 उम्मीदवार मैदान में थे. कुल पड़े 2388 मतों में अंसारी को 996 मत मिले जो करीब 42 फीसद है.

UP Nikay Chunav Results 2023: यूपी के 17 मेयर में से 14 हैं करोड़पति, जानें- पढ़ाई और क्रिमिनल रिकॉर्ड से लेकर सब कुछ एक क्लिक में

BJP इस सीट पर तीसरे नंबर पर
अंसारी ने पहली बार चुनाव में किस्मत आजमायी. उन्होंने राम जन्मभूमि के पास के हिंदू बहुल वार्ड में एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार नागेंद्र मांझी को 442 मतों के अंतर से हराया. BJP इस सीट पर तीसरे नंबर पर रही.

अंसारी ने कहा, ‘‘यह अयोध्या में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और दोनों समुदायों के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का सबसे अच्छा उदाहरण है. उन्होंने मेरा समर्थन किया और मेरी जीत सुनिश्चित की.’’

यह पूछे जाने पर कि क्या हिंदू बहुल क्षेत्र से चुनाव लड़ने में कोई हिचकिचाहट थी, उन्होंने जवाब दिया, ‘‘चूंकि मैं इस क्षेत्र का निवासी हूं और मेरी जानकारी के अनुसार मेरे पूर्वज यहां 200 से अधिक वर्षों से रह रहे थे. जब मैंने अपनी इच्छा प्रकट की तो मेरे हिंदू दोस्तों ने पूरे दिल से मेरा समर्थन किया और मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.’’

वार्ड के स्थानीय निवासी अनूप कुमार ने अंसारी की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘अयोध्या को बाहर से देखने वाले सोचते हैं कि अयोध्या में कोई मुसलमान कैसे हो सकता है, लेकिन अब वे देख सकते हैं, अयोध्या में मुस्लिम न केवल मौजूद है बल्कि चुनाव जीत भी सकता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, रिपुन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, रिपुन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
यूपी में SIR पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, सपा चीफ ने कहा- फर्जी साइन से वोट कटवा रही BJP
यूपी में SIR पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, सपा चीफ ने कहा- फर्जी साइन से वोट कटवा रही BJP
Tarique Rahman Swearing-in Ceremony: बांग्लादेश में 'रहमान राज', कल शपथ ग्रहण समारोह, नई कैबिनेट का इकलौता हिंदू कौन? जिसकी चर्चा
बांग्लादेश में 'रहमान राज', कल शपथ ग्रहण समारोह, नई कैबिनेट का इकलौता हिंदू कौन? जिसकी चर्चा
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल

वीडियोज

Bhiwadi Fire Breaking: भिवाड़ी में फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, सबकुछ जलकर खाक! | Rajasthan
UP Election 2027: यूपी में Asaduddin Owaisi की एंट्री से किसको ज्यादा नुकसान-किसे फायदा? की एंट्री!
Top Headlines: अभी की बड़ी खबरें | T20 World Cup 2026 | RSS | PM Modi | Lalu Yadav | Salman Khan
T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप तीसरी जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर 8 में बनाई जगह | IND Vs Pak
T20 World Cup 2026: शानदार जीत के बाद PM Modi ने टीम इंडिया को दी बधाई | Team India | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, रिपुन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, रिपुन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
यूपी में SIR पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, सपा चीफ ने कहा- फर्जी साइन से वोट कटवा रही BJP
यूपी में SIR पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, सपा चीफ ने कहा- फर्जी साइन से वोट कटवा रही BJP
Tarique Rahman Swearing-in Ceremony: बांग्लादेश में 'रहमान राज', कल शपथ ग्रहण समारोह, नई कैबिनेट का इकलौता हिंदू कौन? जिसकी चर्चा
बांग्लादेश में 'रहमान राज', कल शपथ ग्रहण समारोह, नई कैबिनेट का इकलौता हिंदू कौन? जिसकी चर्चा
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल
माही विज संग तलाक के बाद मीशा अय्यर को डेट कर रहे हैं जय भानुशाली? सच्चाई आई सामने
माही विज संग तलाक के बाद मीशा अय्यर को डेट कर रहे हैं जय भानुशाली? सच का हुआ खुलासा
Cervical Cancer Screening: महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे बड़ा खतरा, जानें 5 मिनट का टेस्ट कैसे बचा सकता है जान?
महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे बड़ा खतरा, जानें 5 मिनट का टेस्ट कैसे बचा सकता है जान?
होली पर दिल्ली से जाना चाहते हैं बिहार, यहां देख लें 'होली स्पेशल ट्रेनों' की पूरी लिस्ट
होली पर दिल्ली से जाना चाहते हैं बिहार, यहां देख लें 'होली स्पेशल ट्रेनों' की पूरी लिस्ट
UP Board Exams 2026: 10वीं और 12वीं परीक्षा से पहले सख्त हुई सुरक्षा, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइंस
10वीं और 12वीं परीक्षा से पहले सख्त हुई सुरक्षा, यूपी बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइंस
Embed widget