एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर AIIMS को मिला हरियाणा के किसान का पार्थिव शरीर, 15 साल पहले किया था देहदान का संकल्प

UP News: गोरखपुर AIIMS में हरियाणा के किसान बृजलाल का पार्थिव शरीर पहुंचा. डेरा सच्चा सौदा ने 15 साल पहले देहदान का संकल्प लिया था. उनके एक मात्र पुत्र ने भी देहदान का संकल्प लिया है.

Gorakhpur News: हरियाणा के किसान रहे देहदानकर्ता बृजलाल सहारन दूसरे किसानों और पढ़े-लिखे लोगों के लिए नजीर बन गए हैं. क्योंकि उन्होने गंभीर बीमारी की दवाओं और रिसर्च के लिए मानव देह की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए खुद की देह दान करने का संकल्प ले लिया था. 6 फरवरी को डेरा सच्चा सौदा के भक्त 55 वर्षीय पिता बृजलाल के निधन के बाद उनका पार्थिव देह लेकर उनके बेटे जयकुमार AIIMS गोरखपुर पहुंचे. गुरुवार को एक और मानव देह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स गोरखपुर के एनाटोमी विभाग पहुंचा. यह शव हरियाणा के किसान बृजलाल सहारन का है. जो डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी भी थे. उन्होंने डेरा सच्चा सौदा आश्रम जिंसा द्वारा चलाए गए देहदान मुहिम के तहत 15 साल पहले देहदान का संकल्प प्रपत्र भरा था.

देहदानकर्ता बृजलाल सहारन का जन्म सन 1967 ईसवी में ग्राम कालुआना तहसील डबवाली सिरसा हरियाणा में हुआ था. वे पेशे से किसान थे. शव के साथ एम्स गोरखपुर आए उनके एकलौते पुत्र जय कुमार ने बताया कि पिताजी ने 6 फरवरी की शाम 4.20 पर अपने घर पर अंतिम सांस ली. इसकी सूचना 7 फरवरी को डेरा सच्चा सौदा आश्रम को दी गई. सभी रिश्तेदारों की उपस्थिति में औपचारिकता पूरी कर दिन में 12 बजे एम्बुलेंस से निकला. जहाँ 8 फरवरी की दोपहर एम्स गोरखपुर पहुंच गया. यहां एनाटोमी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर के. एस. रवि की मौजूदगी में शव सुपुर्द किया गया.

पुत्र जयकुमार भी करेंगे देहदान
देहदान कर्ता बृजलाल सहारन के एकमात्र पुत्र जय कुमार भी डेरा सच्चा सौदा के भक्त हैं. उन्होंने भी देहदान का संकल्प लिया है. 35 वर्षीय जय कुमार अभी पढाई कर रहे हैं, जबकि उनकी धर्मपत्नी सरकारी नौकरी करती हैं. जय कुमार ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ऐसे सैकड़ों भक्त हैं, जिन्होंने देहदान का संकल्प ले रखा है. 

सीईओ के प्रोत्साहन से तीसरा शव पहुंचा एम्स 
एम्स के कार्यकारी निदेशक व सीईओ प्रो. गोपाल कृष्ण पाल के प्रोत्साहन का फल है कि 3 जनवरी को उनके कार्यभार संभालने के महज एक माह के भीतर तीसरा मानव शव एम्स पहुंच चुका है. अब तक एम्स को 29 शव मिल चुके हैं. जबकि 64 लोगों ने देहदान का संकल्प प्रपत्र भरा है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: मोदी सरकार के इस फैसले पर गदगद हुए अखिलेश यादव, कहा- 'सब को बधाई और धन्यवाद'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत से ज्यादा बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ, पड़ोसी देश संग डील कर डोनाल्ड ट्रंप ने इंडिया को फंसा दिया!
भारत से ज्यादा बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ, पड़ोसी देश संग डील कर ट्रंप ने भारत को फंसा दिया!
महाराष्ट्र: लातूर पिटाई मामले पर सियासत गर्म, उद्धव गुट बोला- 'टोपी पहनकर सफर करना...'
महाराष्ट्र: लातूर पिटाई मामले पर सियासत गर्म, उद्धव गुट बोला- 'टोपी पहनकर सफर करना...'
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव

वीडियोज

Bangladesh Election 2026 : बांग्लादेश के Gen G ने बता दिया भारत के साथ कैसे होने चाहिए रिश्ते ?
BHEL Stake Sale Explained | Green Shoe Option क्या है? | Paisa Live
Bangladesh Election 2026 : Sheikh Hasina के तख्तापलट के बाद पहली बार चुनाव..किसकी बनेगी सरकार ?
Bangladesh Election 2026 : बांग्लादेश पहुंचा ABP News ... समझिए ये चुनाव कैसे तय करेगा भविष्य ?
India-US Trade Deal के बीच Oil Game बदला | US, Venezuela vs Russia| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत से ज्यादा बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ, पड़ोसी देश संग डील कर डोनाल्ड ट्रंप ने इंडिया को फंसा दिया!
भारत से ज्यादा बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ, पड़ोसी देश संग डील कर ट्रंप ने भारत को फंसा दिया!
महाराष्ट्र: लातूर पिटाई मामले पर सियासत गर्म, उद्धव गुट बोला- 'टोपी पहनकर सफर करना...'
महाराष्ट्र: लातूर पिटाई मामले पर सियासत गर्म, उद्धव गुट बोला- 'टोपी पहनकर सफर करना...'
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
O' Romeo First Review Out: आ गया 'ओ रोमियो' का फर्स्ट रिव्यू, 'बाप लेवल की है ये फिल्म', शाहिद-तृप्ति ने कर दिया कमाल
आ गया 'ओ रोमियो' का फर्स्ट रिव्यू, 'बाप लेवल की है ये फिल्म'
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड लोगों को बना रहा शुगर का मरीज, नेपाल में शुरू हुई रिसर्च बनेगी गेम-चेंजर
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड लोगों को बना रहा शुगर का मरीज, नेपाल में शुरू हुई रिसर्च बनेगी गेम-चेंजर
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, UPSC ने IES और ISS पदों पर निकाली भर्ती; जानें आवेदन की पूरी डिटेल्स
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, UPSC ने IES और ISS पदों पर निकाली भर्ती; जानें आवेदन की पूरी डिटेल्स
Rahul Gandhi Membership: राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता खत्म हुई तो क्या होगा नुकसान? जान लें सभी नियम
राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता खत्म हुई तो क्या होगा नुकसान? जान लें सभी नियम
Embed widget