कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के बाद से सियासत कम होने का नाम नहीं ले रही है. पीएम मोदी के लिए 'बाप' वाली टिप्पणी करने के बाद से मल्लिकार्जुन खरगे को बीजेपी और उसके सहयोगी दल लगातार घेरे हुए हैं. हैरानी की बात यह है कि अब कांग्रेस से भी मल्लिकार्जुन खरगे के विरोध में सुर उठने लगे हैं और विरोध करने वाले भी दिग्गज नेता हैं. 

Continues below advertisement

दरअसल, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेताओं में शुमार पृथ्वीराज चव्हाण ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की टिप्पणी पर अपना विरोध दर्ज कराया. पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि खरगे से गलती हो गई. उनको ऐसा नहीं बोलना चाहिए था. 

यह भी पढ़ें: खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं

Continues below advertisement

'अमित शाह को भी गलत भाषा नहीं बोलनी चाहिए'

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री के एक बयान का जिक्र करते हुए भी पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि अमित शाह ने भी राहुल गांधी के लिए जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया था, उन्हें भी नहीं करना चाहिए था. बीजेपी हो या कांग्रेस, सभी नेताओं को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए.

वहीं, इस टिप्पणी के बाद अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का बचाव करते हुए पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, "अगर मल्लिकार्जुन खरगे से गलती हुई होगी तो वे सफाई देंगे."

मल्लिकार्जुन खरगे के किस बयान पर हुआ था बवाल? 

जानकारी के लिए बता दें कि रविवार (26 अक्टूबर) को मल्लिकार्जुन खरगे बिहार की राजधानी पटना गए थे. यहां वे बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे जहां जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने यह टिप्पणी कर दी थी. जब एक व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे तो जवाब में खरगे ने कहा था, "मोदी का बाप भी जाएगा."

यह भी पढ़ें: खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं