महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक ही पारिवार में तीन मौतों की वजह आईफोन वाली थ्योरी को पुलिस ने नकार दिया है, उसके मुताबिक युवक के पास पहले से ही आईफोन था. पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच जारी है. 

Continues below advertisement

दरअसल, तीसगांव इलाके में स्थित पहाड़ से गिरकर 18 वर्षीय कुणाल चांदगुडे ने अपनी जान दे दी थी और उसे बचाने गए पिता मुरलीधर चांदगुडे की पहाड़ी से गिरने के बाद मौत हो गई. वहीं दोनों को गिरता देख मां भी सदमें आकर पहाड़ी से कूद गई. इस तरह कुछ ही पलों में पूरा परिवार उजड़ गया.

यह भी पढ़ें: मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे

Continues below advertisement

पहाड़ पर तीन घंटे तक रहा युवक 

घटना के चश्मदीद और गांव के पूर्व प्रधान संजय ने बताया कि कुणाल सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पहाड़ की ऊंची चट्टान पर खड़ा था. वह डिप्रेशन में लग रहा था और बार-बार अपनी जगह बदल रहा था. उसकी मां लगातार रोते हुए बेटे से नीचे आने की विनती कर रही थी, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था. पूर्व सरपंच ने भी उसे समझाते हुए कहा कि तुम पढ़े-लिखे हो, ऐसा कदम मत उठाओ, लेकिन कुणाल पर कोई असर नहीं हुआ.

पुलिस का बयान-आई फोन से इंकार 

डीसीपी रत्नाकर नवले के मुताबिक, “बच्चे की आत्महत्या आईफोन की वजह से हुई है, ऐसा प्राथमिक जांच में सामने नहीं आया है. इस घटना को अभी 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए हैं. प्राथमिक जांच के आधार पर अभी यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि बच्चे ने आईफोन की वजह से आत्महत्या की. दुर्भाग्य से वह बच्चा तनाव में था. हमने उसे बचाने के हर संभव प्रयास किए. उसकी परेशानी क्या थी, इस बारे में उससे पूछा जा रहा था और उसे समझाने की कोशिश की जा रही थी. स्थानीय लोगों में से किसी ने यह कहा था कि उसे आईफोन-15 दिला देंगे. लेकिन अभी यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि आईफोन की वजह से ही बच्चे ने आत्महत्या की। मामले की जांच जारी है.”

यह भी पढ़ें: सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज