पुणे के प्रसिद्ध सिंहगढ़ किले पर पर्यटकों के कपड़ों को लेकर विवाद के बाद मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है. पुणे ग्रामीण पुलिस के मुताबिक, रविवार को दोपहर करीब 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच चार अलग-अलग समूहों के पर्यटकों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई. मामले में पुलिस ने समस्त हिंदू बांधव आर्मी के आठ सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

Continues below advertisement

दरअसल, मामला एक 39 वर्षीय निजी कंपनी के वरिष्ठ मैनेजर की शिकायत के बाद सामने आया. शिकायतकर्ता अपने परिवार और दोस्तों के साथ सिंहगढ़ किले पर घूमने गए थे. तानाजी मालुसरे के स्मारक से लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें कथित तौर पर रोक लिया और उनके शॉर्ट्स पहनने को लेकर सवाल किया.

'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद

Continues below advertisement

शॉट्स पहनने पर टूरिस्टों से मारपीट

आरोप है कि कपड़ों को लेकर विवाद के बाद उनके साथ मारपीट की गई. शिकायत के मुताबिक, तीन लोगों ने उन्हें थप्पड़ मारे, जबकि एक महिला ने उनकी पत्नी के साथ कथित तौर पर खींचतान की. इस दौरान उन्हें ‘हिंदू संस्कृति’ का पालन करने को लेकर अपमानित किए जाने का भी आरोप है.

आरोपियों ने महिला सैलानी को भी पीटा

घटना के बाद पीड़ित परिवार सिंहगढ़ किले की तलहटी में पहुंचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अन्य पर्यटकों के साथ भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं. पुलिस के मुताबिक, किले पर घूमने आए तीन अन्य पर्यटक समूहों के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई. इनमें एक महिला पर्यटक भी शामिल है.

घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो में सिंहगढ़ किले पर कुछ लोगों के बीच मारपीट और हाथापाई होती दिखाई दे रही है. घटना के बाद पर्यटकों में भी डर का माहौल है. पुणे ग्रामीण पुलिस ने मारपीट, दंगा, गैरकानूनी जमावड़ा और आपराधिक धमकी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. 

पुलिस ने आरोपियों पर शुरू की कार्रवाई

पुणे ग्रामीण पुलिस एसपी संदीप सिंह गिल ने कहा, मानसून सीजन होने की वजह से बहुत से टूरिस्ट आते हैं. उसी दौरान कुछ युवाओं का ग्रुप था, उसी समय एक फैमिली तानाजी की समाधि का दर्शन करके लौट रही थी, उस परिवार को युवाओं के ग्रुप ने रोककर कहा की आपकी जो 8 साल की बच्ची है, उसने वेस्टर्न टाइप के कपड़े पहने हैं, इसलिए आप दर्शन करने के लिए नहीं जा सकते. इस पर उनके बीच विवाद हो गया. युवाओं के ग्रुप पर मामला दर्ज किया गया है, जांच जारी है.

फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ