एक्सप्लोरर

Delhi MCD Mayor Election 2024: दिल्ली मेयर का चुनाव 26 अप्रैल को होगा या नहीं? आ गया EC का जवाब

Delhi MCD Election: चुनाव आयोग ने दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी किया. इसमें आयोग ने कहा कि दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए मतदान की डेट 26 अप्रैल पर आयोग को कोई आपत्ति नहीं है.

Delhi Mayor Elections 2024: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (26 अप्रैल) को मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर भारतीय चुनाव आयोग ने बड़ी टिप्पणी की है. बुधवार (24 अप्रैल) को देर शाम चुनाव आयोग की तरफ से दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी किया गया. आयोग ने पत्र लिखकर सूचित किया कि दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए मतदान की प्रस्तावित तारीख यानी 26 अप्रैल पर आयोग को कोई आपत्ति नहीं है.

हालांकि, उपराज्यपाल वीके सक्सेना के कार्यालय ने अभी तक चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नहीं की है. पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति का काम नगरपालिका सचिव से लेकर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) आयुक्त के पास जाता है और फिर शहरी विकास सचिव, मुख्य सचिव, शहरी विकास मंत्री और मुख्यमंत्री के पास होता है या फिर उपराज्यपाल के पास जाता है.

दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति की फाइल उन्हें दरकिनार कर एलजी कार्यालय को भेज दी गई थी. जबकि आधिकारिक सूत्रों ने दावा किया कि एलजी ऑफिस को अभी तक मुख्यमंत्री ऑफिस से फाइल प्राप्त नहीं हुई है. नगर निकाय के अधिकारियों के अनुसार पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति न हो पाने की वजह से मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को स्थगित किया जा सकता है. पिछले हफ्ते नगरपालिका सचिव ने मॉडल कोड के अनुसार मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग की मंजूरी मांगी थी. 

पीठासीन अधिकारी को लेकर फंसा पेंच
चुनाव आयोग ने नगर निगम सचिव के पत्र पर अपने जवाब में कहा कि आम चुनावों के लिए आयोजन हो चुका है. आयोग को एमसीसी के दृष्टिकोण से उसमें दिए गए प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं है. नगर निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी तक हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने का हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है या नहीं? कुछ स्पष्टता मिलने के बाद ही हम आगे की कार्रवाई तय कर पाएंगे. 

सौरभ भारद्वाज ने लगाया ये आरोप
एमसीडी ने कहा मेयर चुनाव अप्रैल में सदन की पहली बैठक में होने की उम्मीद थी. अगर मंजूरी नहीं मिलती, तो चुनाव स्थगित होने की संभावना है. आधिकारिक सूत्रों ने पहले संकेत दिया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में होने के कारण पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है या इसमें देरी हो सकती है. मंगलवार को सौरभ भारद्वाज ने एलजी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति से संबंधित फाइल मुख्य सचिव ने दरकिनार करते हुए सीधे एलजी कार्यालय भेज दिया था.

सौरभ भारद्वाज ने एलजी से अनुरोध किया कि फाइल मुख्य सचिव को इस निर्देश के साथ लौटा दी जाए कि इसे शहरी विकास मंत्री के माध्यम से एलजी कार्यालय भेजा जाना चाहिए. मेयर का चुनाव 26 अप्रैल को निगम की पहली सदन की बैठक में आयोजित किया जाना है और सदन के लिए नागरिक निकाय के एजेंडे में इसका उल्लेख किया गया है.

रामलला के दर्शन कर नामांकन करेंगे राहुल और प्रियंका! अमेठी-रायबरेली में इस दिन भरेंगे पर्चा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Sansani: सिस्टम के 'सरकारी कातिलों' का जाल ! | Crime News
Parliament Budget Session: वेल में नारेबाजी और निलंबित सांसदों का प्रदर्शन | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: क्यों ब्राह्मणों को निशाना बनाया जा रहा ? |Ghooskhor Pandat Controversy
Bharat Ki Baat: 2047 की बात...1947 की तरफ चले! | Dewa Sharif Barabanki | UP News
Sandeep Chaudhary: पहले युवराज, अब कमल...सड़क-सड़क मौत का दलदल! | Janakpuri Biker Death

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
Happy Rose Day 2026 Wishes: गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
Embed widget