बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपराध और क्राइम पर अपनी बात रखते हुए कन्फ्यूज हो गए. उन्होंने कह दिया कि बिहार में अपराध नहीं है क्राइम है. उनके बयान पर तेजस्वी यादव ने उन्हें घेरा, जन सुराज पार्टी ने भी चुटकी ली, अब केंद्रीय मंत्री और एनडीए गठबंधन में शामिल चिराग पासवान ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

Continues below advertisement

मंगलवार (03 नवंबर, 2026) को पटना में मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर कहा, "गृहमंत्री हैं, हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, यकीनन उनके पास आंकड़े होंगे… और एक बिहारी होने के नाते मैं तो यह मानना ही चाहूंगा कि बिहार से क्राइम, अपराध, अपराधी सब समाप्त हों, बिहार एक सुरक्षित राज्य बने." 

'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' का किया जिक्र

उन्होंने कहा, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट बनाने की सोच के साथ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं. ऐसे में सेंस ऑफ सिक्योरिटी अगर हमारा राज्य पूरे विश्वास के साथ दे पाएगा, तो और ज्यादा निवेशक बिहार आएंगे... "

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें- 'सम्राट चौधरी CM हैं, मुख्यमंत्री नहीं', प्रशांत किशोर की पार्टी ने ली चुटकी

केंद्रीय मंत्री कहा कि आज की तारीख में इन्वेस्टमेंट के लिए बिहार से शायद ही कोई बेहतर जगह होगी. ऐसे में अगर हम लोग अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण पा लें… उनकी (सम्राट चौधरी) सोच यकीनन स्पष्ट रही है… अपराध को समाप्त करने के प्रति, अपराधियों को समाप्त करने के प्रति… तो मैं मानूंगा कि उनकी बात बिल्कुल सही है…"

रोहिणी आचार्य ने सीएम सम्राट पर किया हमला

दूसरी ओर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सीएम के बयान पर तंज कसा है. रोहिणी आचार्य ने एक्स पर सम्राट चौधरी के वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "बिहार में अपराध नहीं है, Crime है… बिहार के मुख्यमंत्री का यह ज्ञान सुनकर तो अपराधी भी हैरान हैं. ये सुशासन का नया मॉडल है, हिंदी में अपराध नहीं है, अंग्रेजी में Crime बेशुमार है… जैसे मुख्यमंत्री 'अनपढ़' नहीं , 'Illiterate' है..."

यह भी पढ़ें- CM सम्राट बोले- बिहार में अपराध हो सकता है क्राइम नहीं, तेजस्वी ने बताया 'नमूना'