बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद सांसद मनोज झा ने तीखा तंज कसा है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि बिना अतिरिक्त मदद के वे चुनाव जीत नहीं सकते.
मनोज झा ने कहा कि मतदान हो रहे हैं. लेकिन कल रात एसटीएफ आ गई तो लगा कि हां, यह चुनाव है. बिना अतिरिक्त मदद के आप लड़ ही नहीं सकते. ज्ञानेश कुमार नहीं तो यह सही है. बचे 6-7 घंटों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराइए. रिग मत करिए. यही अपेक्षा है.
यह भी पढ़ें- बिहार MLC में क्लीन स्वीप का दावा! JDU बोली- 'मतदाता संतुष्ट'
पटना में हाई वोल्टेज ड्रामा
दरअसल, देर रात पटना में बड़ा विवाद हुआ. पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी संजीव सिंह के घर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई. प्रशासन को सूचना मिली थी कि चुनाव प्रभावित करने के लिए कुछ लोग उनके घर जा रहे हैं. थाना प्रभारी का कहना था कि डॉ संजीव के घर में कुछ ऐसे लोग मौजूद हैं जो होने वाले मतदान के दिन चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं.
प्रत्याशी ने गेट नहीं खोला
संजीव सिंह ने पुलिस के लिए घर का गेट नहीं खोला. उन्होंने पूछा कि बिना सर्च वारंट के पुलिस क्यों पहुंची. उन्होंने कहा कि फर्जी शिक्षक वोटरों का मुद्दा हम उठा रहे हैं. इसलिए सरकार डरी हुई है. आवाज दबाना चाहती है. हम डरेंगे नहीं, हम जीतेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि अभी 1200 से अधिक फर्जी वोटर हैं.
निष्पक्ष चुनाव की मांग
मनोज झा ने साफ कहा कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष होना चाहिए. किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो. राजद प्रत्याशी ने भी सरकार पर दबाव बनाने का आरोप लगाया. चुनाव का माहौल गर्माया हुआ है.
यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: मोकामा में झड़प, अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े
