बिहार में आठ सीटों पर आज (शुक्रवार) विधान परिषद का चुनाव है. इस बीच मोकामा से झड़प की खबर सामने आ रही है. मोकामा में अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह और जेडीयू कैंडिडेट नीरज कुमार के समर्थक आमने-सामने हो गए. उनके बीच झड़प हो गई.

Continues below advertisement

पूरी घटना मोकामा प्रखंड कार्यालय के पास हुई है. तुरंत पुलिस पहुंची. एसडीपीओ राम कृष्ण ने दोनों पक्षों को समझाते हुए मामले को नियंत्रित किया.

हालांकि किस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग भिड़े हैं यह पता नहीं चला है. मौके से जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि पुलिस दोनों पक्षों को समझा रही है. किसी की गिरफ्तारी या हिरासत में लिए जाने की खबर नहीं है. पूरे मामले में प्रशासनिक बयान का इंतजार है.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें- गया में हाफ एनकाउंटर: दारोगा के बेटों को गोली मारने वाले दोनों आरोपी घायल

नीरज के विरोध में हैं अनंत सिंह

बता दें कि पटना स्नातक सीट से जन सुराज ने डॉ. अनुज सिंह को मैदान में उतारा है. अनंत सिंह भी अनुज का ही समर्थन शुरू से कर रहे हैं. नीरज कुमार का विरोध अनंत सिंह इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनके अपने निजी कारण हैं. हालांकि वे इस बात को लगातार कहते आ रहे हैं कि पार्टी से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है.

चुनावी मैदान में हैं 150 प्रत्याशी

जानकारी हो कि बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव के तहत शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है. इन चुनावों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से कुल 150 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला 5.32 लाख से अधिक मतदाता करेंगे.

सभी आठ निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 5,32,847 मतदाता हैं, जिनमें 1,46,611 महिलाएं और 37 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं. मतदान के लिए कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मतगणना 27 अक्टूबर को होगी.

जिन आठ निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं, उनमें पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. इन निर्वाचन क्षेत्रों के मौजूदा विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त होने वाला है.

यह भी पढ़ें- बिहार: MLC की 8 सीटों पर आज वोटिंग, नीरज कुमार ने कहा- 'नीतीश मॉडल पर वोट..'