गया शहर के सिद्धार्थपुरी कॉलोनी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दारोगा के दो बेटों को गोली मारने वाले आरोपियों को पकड़ने पहुंची टीम पर देर रात फायरिंग हुई. गुरुवार 22 अक्टूबर की देर रात पुलिस टीम छापेमारी के लिए पहुंची. इस दौरान आरोपियों ने अचानक पुलिस पर गोलियां चलाईं. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई.

Continues below advertisement

सिद्धार्थपुरी कॉलोनी में दारोगा के दो बेटों को गोली मारने की घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी. इसी कड़ी में पुलिस टीम ने गुरुवार की देर रात आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की.

यह भी पढ़ें- बिहार: MLC की 8 सीटों पर आज वोटिंग, नीरज कुमार ने कहा- 'नीतीश मॉडल पर वोट..'

Continues below advertisement

आरोपियों की पहचान  

घायल आरोपियों के नाम श्याम बिहारी और गौरव कुमार हैं. पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया. दोनों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.  

दारोगा के दो बेटों पर हुआ था हमला

दरअसल, बीते 19 अक्टूबर को दारोगा के दो बेटों पर गोली चली थी. एक बेटा रानू सिंह की मौत इलाज के दौरान हो गई. दूसरा मोनू सिंह गंभीर रूप से घायल है. इस घटना के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी.  

गया एसएसपी सुशील कुमार ने घटना की पुष्टि की है. इस मामले में पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. पुलिस ने दोनों घायल आरोपियों को अस्पताल पहुंचाया. आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें- पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र