जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने आज शुक्रवार 23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान, बिहार MLC चुनाव और CEC मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र को दुनिया आदर से देखती है. साथ ही बिहार एमएलसी चुनाव की सभी सीओं को जीतने का दावा किया है.
राजीव रंजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान 'कुछ लोग भारत की प्रतिष्ठा को मिट्टी में मिलाने पर तुले हुए हैं' पर कहा, "देखिए यह सच है कि भारत के लोकतंत्र को पूरी दुनिया में आदर के भाव से देखा जाता है. 150 करोड़ की आबादी वाले विशाल लोकतंत्र में जनता अधिकारों के प्रति प्रतिबद्ध है. अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश चिंता का सबब है. राहुल गांधी के साथ प्रशांत भूषण और कुछ नवोदित वामपंथी नेता बार-बार ऐसे बयान देते हैं. देश के लोग इन बयानों को सही दिशा में नहीं देखते.
यह भी पढ़ें- पटना शिक्षक सीट से उम्मीदवार के घर आधी रात पहुंची पुलिस, भड़के तेजस्वी यादव
बिहार में 8 सीटें जीतने का दावा
MLC चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार की तस्वीर साफ है. हम आठों सीटें जीत रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी की करिश्माई छवि और नीतीश कुमार के 20 साल के विकास काम का असर है. नीतीश आधुनिक बिहार के विश्वकर्मा हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उनके विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. मतदाता संतुष्ट हैं. इसलिए NDA के सभी उम्मीदवार जीत रहे हैं.
CEC महाभियोग पर प्रतिक्रिया
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के बयान पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिशें पहले भी विफल हुई हैं. विपक्ष महाभियोग का मोशन लाना चाहता है. संसदीय व्यवस्था के अनुसार मोशन की जांच होती है. पात्रता हो तो स्वीकार, नहीं तो अस्वीकार. यह मान्य सिद्धांत है. इस पर किसी को मतभेद नहीं होना चाहिए.
लोकतंत्र की मजबूती पर जोर
राजीव रंजन ने दोहराया कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है. जनता सही फैसला करती है. अव्यवस्था फैलाने वाले बयान देशहित में नहीं हैं. बिहार में विकास का रोडमैप साफ दिख रहा है.
यह भी पढ़ें- गया में हाफ एनकाउंटर: दारोगा के बेटों को गोली मारने वाले दोनों आरोपी घायल
