Amit Shah in Bihar Live: सिताबदियारा में गृह मंत्री अमित शाह ने जेपी की प्रतिमा का किया अनावरण, लालू-नीतीश का नाम लिए बिना साधा निशाना
Amit Shah In Bihar Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर से बिहार के दौरे पर आ रहे हैं. यहां वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्म जयंती समारोह में शिरकत करेंगे.
ABP LiveLast Updated: 11 Oct 2022 02:15 PM

बैकग्राउंड
Amit Shah In Bihar Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) एक बार फिर से बिहार (Bihar) के दौरे पर आ रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को...More
Amit Shah In Bihar Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) एक बार फिर से बिहार (Bihar) के दौरे पर आ रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को बिहार आ रहे हैं. यहां वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण (Jayaprakash Narayan) के जन्म जयंती समारोह में शिरकत करेंगे. इस मौके पर अमित शाह जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली सिताबदियारा (Sitabdiara) में उनकी प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे. साथ ही जयप्रकाश नारायण स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करेंगे. इसके अलावा एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. आपको बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह 20 दिनों के अंदर दूसरी बार बिहार पहुंच रहे हैं. इससे पहले 22 सितंबर को अमित शाह सीमांचल के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे और पूर्णिया में रैली की थी. साथ ही किशनगंज में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी.गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे से राजनीति गरमा गई है. गौरतलब है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अब डेढ़ साल के आस-पास का समय बचा है. ऐसे में अमित शाह का बिहार दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दौरे से भी अमित शाह कहीं न कहीं नीतीश कुमार और लालू यादव को निशाने पर रखते हुए जनता को अपनी ओर साधने की कोशिश करेंगे. इससे पहले जब से जदयू का बीजेपी से गठबंधन टूटा है, तब से ही अमित शाह लगातार महागठबंधन पर हमला बोल रहे हैं. सोमवार को होने वाले कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय कला और संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया गया है.जानकारी के मुताबिक अमित शाह वाराणसी के रास्ते सिताब दियारा पहुंचेंगे. दोपहर 12 बजे सिताब दियारा अमित शाह के पहुंचने की संभावना है. सारण जिले के प्रबुद्ध लोगों को इस कार्यक्रम शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है. इससे पहले 22 सितंबर को अमित शाह सीमांचल आए थे. 2 दिवसीय दौरा था. पूर्णिया में रैली की थी. किशनगंज में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी.
अमित शाह ने की सारण, सीवान, गोपालगंज के इलाकों को साधने की कोशिश
आपको बता दें कि 2024 का लोकसभा चुनाव आ रहा है. सिताबदियारा से अमित शाह ने सारण, सीवान, गोपालगंज के इलाकों और यूपी के कुछ हिस्सों को साधने की कोशिश की है.