एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2021-22: पुनेरी पलटन के सामने होगी थलाइवाज की चुनौती, पहली जीत के इरादे से आज मैट पर उतरेगी सुरजीत सिंह की टीम

Pro Kabaddi League 8: दोनों टीमें अभी तक 4 बार आमने-सामने हो चुकी हैं और इन टीमों के बीच हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिली है. दोनों के बीच चार में से दो मुकबाले टाई पर समाप्त हुए हैं.

Pro Kabaddi league Season 8, Tamil Thalaivas vs Puneri Paltan: प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के 23वें मुकाबले में शुक्रवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में तमिल थलाइवाज (Tamil Thalaivas) का सामना पुनेरी पलटन (Puneri Paltan) से होगा. दोनों टीमों ने अभी तक इस सीजन संघर्ष किया है. सुरजीत सिंह (Surjeet Singh) की कप्तानी वाली थलाइवाज इस सीजन अभी तक तीन मैच खेल चुकी है, जिसमें दो टाई और एक मैच हारने के बाद 6 अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं तो पुनेरी पलटन की टीम तीन मैचों में दो बार हार चुकी है. पलटन की कहानी थलाइवाज से भी खराब है और एक जीत के बाद 5 अंकों के साथ अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है.

थलाइवाज को पहली जीत का इंतजार

बात अगर तमिल थलाइवाज की करें तो उनकी टीम दोनों विभाग में अच्छा कर रही है, उनके रेडर (Raider) जितने तेज़ तर्रार हैं, डिफेंडर्स (Defenders) भी सतर्क और सावधान हैं. लेकिन जब मैच आखिरी समय में पहुंचता है, तो टीम कोई न कोई कर बैठती है और जीता हुआ मैच हार जाते हैं या बराबरी पर समाप्त होता है. जिस यू मुंबा (U Mumba) ने कल रात जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) को एकतरफा मुक़ाबले में हराया, उसी टीम के रेडर्स को थलाइवाज के डिफेंडर्स ने बांद कर रखा था. देखा जाए तो टीम के खिलाड़ियों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है, बस उन्हें एकजुट होकर प्रदर्शन करने की जरूरत है.

राहुल चौधरी रहे हैं आउट ऑफ फॉर्म

पुनेरी पलटन के लिए ये सीजन अभी तक अच्छा नहीं रहा है, दो मैचों से न उनके रेडर चल रहे हैं और न ही शो-मेन राहुल चौधरी (Rahul Chaudhary) को पूरे मैच में खिलाया जा रहा है. पटना पायरेट्स (Patna Pirates) की खिलाफ एकतरफा मुकाबले में हार की कहानी बताती है कि टीम के कोच को इस दिग्गज खिलाड़ी पर विश्वास करने की जरूरत है. विश्वास का ही नतीजा है कि फजल अत्राचली (FAzal Atrachali) और जीबी मोरे (GB More) जैसे दिग्गज खिलाड़ी फॉर्म में लौट आए और मुंबा को शानदार जीत दिलाई. टीम के लिए असलम इनामदार (Aslam Inamdar) और सोमबीर (Sombir) ने अच्छा काम किया है लेकिन डिफेंस में विशाल भारद्वाज (Vishal Bharadwaj) पर भरोसा दिखाने की जरूरत है.

दोनों टीमों के बीच के आंकड़ें

इतिहास पर नजर डालें, तो दोनों टीमें अभी तक 4 बार आमने-सामने हो चुकी हैं और इन टीमों के बीच हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिली है. रिकॉर्ड में भी दोनों टीमों के बारबरी की बात कर रही हैं. दोनों टीमें एक दूसरे को सिर्फ एक बार हरा सकी हैं और दो बार मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ है. यही नहीं दोनों टीमों के बीच पिछले दोनों मुकाबले बराबरी पर  हुए हैं. दोनों टीमें जब आज रात मैट पर उतरेंगी, कोशिश होगी की जीत के साथ अपनी स्थिति बेहतर करें. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और डिज्नी +हॉटस्टार पर शाम 7:30 बजे से देख सकेंगे.

कैसे नवीन कुमार ने बंगाल की डिफेंस को तोड़कर रच दिया इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटर-कास्ट शादी करने वाले कपल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, परिवार को मिलने की इजाजत देने वाले फैसले पर रोक
इंटर-कास्ट शादी करने वाले कपल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, परिवार को मिलने की इजाजत देने वाले फैसले पर रोक
Raushan Anand News: भाई के अंतिम संस्कार में पहुंचे रौशन आनंद, रो उठा पूरा गांव, 'बोले- हमने तो…'
भाई के अंतिम संस्कार में पहुंचे रौशन आनंद, रो उठा पूरा गांव, 'बोले- हमने तो…'
पाकिस्तान की शान में कसीदे गढ़ रहीं जॉर्जिया मेलोनी, क्यों कहा थैंक्यू, बयान हो गया वायरल
पाकिस्तान की शान में कसीदे गढ़ रहीं जॉर्जिया मेलोनी, क्यों कहा थैंक्यू, बयान हो गया वायरल
Cape Verde Vs Spain: केप वर्दे के लिए दीवार बने वोजिन्हा, पूरी दुनिया में हो रही चर्चा, मां मैच देखने नहीं पहुंच सकी तो आंखों में आए आंसू!
Cape Verde Vs Spain: केप वर्दे के लिए दीवार बने वोजिन्हा, पूरी दुनिया में हो रही चर्चा, मां मैच देखने नहीं पहुंच सकी तो आंखों में आए आंसू!

वीडियोज

US Iran Peace Deal: डील के बीच Trump के इस बयान से दुनिया में मचा हड़कंप! | Netanyahu | Hormuz
PoK Protest Update: PoK में विरोध प्रदर्शन के बीच खौफनाक वीडियो वायरल | Munir | Pakistan | breaking
Patna Coaching | Breaking News: Roshan Anand के आरोपों से बढ़ीं Khan Sir की मुश्किलें | Breaking
US Iran Peace Deal: ईरान पर भड़के Trump, दे डाली युद्ध की धमकी! | Hormuz | Khamenei | Breaking
Sansani | Crime News: एक हीरोइन का 'आखिरी सस्पेंस' ! | Mumbai News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंटर-कास्ट शादी करने वाले कपल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, परिवार को मिलने की इजाजत देने वाले फैसले पर रोक
इंटर-कास्ट शादी करने वाले कपल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, परिवार को मिलने की इजाजत देने वाले फैसले पर रोक
Raushan Anand News: भाई के अंतिम संस्कार में पहुंचे रौशन आनंद, रो उठा पूरा गांव, 'बोले- हमने तो…'
भाई के अंतिम संस्कार में पहुंचे रौशन आनंद, रो उठा पूरा गांव, 'बोले- हमने तो…'
पाकिस्तान की शान में कसीदे गढ़ रहीं जॉर्जिया मेलोनी, क्यों कहा थैंक्यू, बयान हो गया वायरल
पाकिस्तान की शान में कसीदे गढ़ रहीं जॉर्जिया मेलोनी, क्यों कहा थैंक्यू, बयान हो गया वायरल
Cape Verde Vs Spain: केप वर्दे के लिए दीवार बने वोजिन्हा, पूरी दुनिया में हो रही चर्चा, मां मैच देखने नहीं पहुंच सकी तो आंखों में आए आंसू!
Cape Verde Vs Spain: केप वर्दे के लिए दीवार बने वोजिन्हा, पूरी दुनिया में हो रही चर्चा, मां मैच देखने नहीं पहुंच सकी तो आंखों में आए आंसू!
'जब किसी की लाश निकलेगी तब समझ आएगा', '370 रुपये बिरयानी' विवाद में प्रणीत मोरे के सपोर्ट में उतरे मुनव्वर फारुकी
'370 रुपये बिरयानी' विवाद में प्रणीत के सपोर्ट में उतरे मुनव्वर, बोले- 'एक लिमिट होती है'
सब कुछ याद रखेगा ईरान, जख्मों को भूलेगा नहीं, अमेरिका को दिया सीधा मैसेज- 'शांति समझौता टूटा तो...'
सब कुछ याद रखेगा ईरान, जख्मों को भूलेगा नहीं, अमेरिका को दिया सीधा मैसेज- 'शांति समझौता टूटा तो...'
Microplastics vs Fertility: इस वजह से आपके घर में पैदा नहीं हो रहे बच्चे, पुरुषों और महिलाओं में लगातार बढ़ रहा बांझपन
इस वजह से आपके घर में पैदा नहीं हो रहे बच्चे, पुरुषों और महिलाओं में लगातार बढ़ रहा बांझपन
Smartphone पानी में डूबते ही भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं तो हमेशा के लिए हो सकता है बंद
Smartphone पानी में डूबते ही भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं तो हमेशा के लिए हो सकता है बंद
Embed widget