एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi: पटना पायरेट्स की डिफेंस को जयपुर पिंक पैंथर्स ने किया ध्वस्त, एकतरफा मुकाबले में 51-30 से रौंदा

Pro Kabaddi League 2021-22: जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल ने इस मैच में 17 रेड प्वाइंट्स हासिल किए और अपना 11वां सुपर 10 पूरा किया.

Pro Kabaddi league Season 8, Patna Pirates vs Jaipur Pink Panthers: रविवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 82वें मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipuer Pink Panther) ने पटना पायरेट्स (Patna Pirates) को 51-30 से हरा दिया. मैच की शुरुआत से जयपुर ने पटना पर बढ़त बना ली और पायरेट्स की डिफेंस को ध्वस्त कर दिया. अर्जुन देशवाल ने इस मैच में 17 रेड प्वाइंट्स हासिल किए और अपना 11वां सुपर 10 पूरा किया. जबकि संदीप धुल (Sandeep Dhull) और विशाल (Vishal) ने अपना अपना हाई-5 पूरा किया. पटना की ओर से कप्तान प्रशांत राय (Prashanth Rai) और मोनू गोयत (Monu Goyat) ने 7-7 अंक हासिल किए. इस जीत के साथ पैंथर्स 8वें स्थान पर पहुंच गई है, तो पायरेट्स तीसरे स्थान पर बनी हुई है.

पटना की डिफेंस को किया ध्वस्त

पटना पायरेट्स ने टॉस जीता और जयपुर पिंक पैंथर्स को पहले रेड करने के लिए आमंत्रित किया. अर्जुन देशवाल (Arjun Deshwal) ने पहले ही रेड में बोनस के साथ पैंथर्स का खाता खोल दिया. इसके बाद डिफेंस में शानदार खेल की बदौलत जयपुर ने 6-1 की बढ़त बना ली. पटना की डिफेंस से लगातार गलतियां हो रही थीं और जयपुर की अंक तालिका लगातार बढ़ रही थी. अर्जुन देशवाल ने पटना के दोनों डिफेंडर्स को एक ही रेड में आउट कर पायरेट्स को ऑलआउट कर दिया. इसके बाद पटना को जयपुर के डिफेंडर्स ने कोई मौका नहीं दिया और पहले हाफ तक 25-12 से बढ़त बना ली. अर्जुन देशवाल को पहले हाफ में पायरेट्स की डिफेंस रोकने में पूरी तरह से नाकाम रही थी और उन्होने अपना 11वां सुपर 10 पूरा किया. जबकि विशाल और संदीप धुल ने 5 बेहतरीन टैकल किए.

अर्जुन के सामने बेबस हुई पटना

दूसरे हाफ की शुरुआत में भी पैंथर्स का दबदबा जारी रहा. दूसरी ओर मोनू गोयत और प्रशांत राय एक एक अंक के लिए तरस रहे थे. तो डिफेंस पूरी तरह खामोश थी. सचिन तंवर (Sachin Tanwar) ने सफल रेड कर वापसी की, उसके बाद सुनील नरवाल (Sunil Narwal) ने सुपर टैकल कर पटना को डिफेंस में पहला अंक दिलाया. हालांकि अर्जुन देशवाल की तोड़ पायरेट्स की किसी भी डिफेंस के पास नहीं थी और उन्होंन एक और सफल रेड कर पटना को तीसरी बार ऑलआउट (All Out) किया. मैच में 30 मिनट का खेल हो चुका था और वो एक बार भी आउट नहीं हुए थे. गुमान सिंह (Guman Singh) को संदीप धुल ने टैकल कर अपने इस सीजन का दूसरा हाई-5 पूरा किया. जैसे जैसे मैच आगे बढ़ा, जयपुर की टीम एकतरफा जीत की ओर बढ़ती गई. मैच खत्म हुआ तो जयपुर पिंक पैंथर्स ने ये मुकाबला 51-30 से अपने नाम कर लिया.

Australian Open 2022: Rafael Nadal ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब, फाइनल में Daniil Medvedev को हराकर 21वां ग्रैंड स्लैम जीता

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 में दबंग दिल्ली केसी के अब तक के प्रदर्शन पर एक नज़र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘नफरत के माहौल में मोहब्बत की दुकान का नारा मेरा नहीं’, ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी
‘नफरत के माहौल में मोहब्बत की दुकान का नारा मेरा नहीं’, ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी
नासिक TCS केस: निदा खान की गिरफ्तारी का जिक्र कर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'क्या मुसलमान...'
नासिक TCS केस: निदा खान की गिरफ्तारी का जिक्र कर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'क्या मुसलमान...'
Dhurandhar 2 OTT Release: 1700 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर दिखेगा 'धुंरधर 2' का 'अनदेखा अवतार'
1700 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर दिखेगा 'धुंरधर 2' का 'अनदेखा अवतार'
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल, KKR के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल, KKR के खिलाफ मैच में रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani: Gurugram में मनचले की छेडछाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी! | Crime News | Haryana
Breaking News | Governor Dissolves Bengal Assembly: Suvendu सरकार बनते ही TMC के उड़े होश! | BJP
Bharat Ki Baat | Vijay: Tamil Nadu में बड़ा ऐतिहासिक उलटफेर, विजय बनने जा रहे हैं नए CM!
Sandeep Chaudhary: Bihar Student Protest पर पत्रकारों का सटीक विश्लेषण | Samrat Choudhary | Patna
UP News: अफसरों की अब खैर नहीं! Yogi Government का नया 'प्रोटोकॉल'! | CM Yogi Adityanath

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘नफरत के माहौल में मोहब्बत की दुकान का नारा मेरा नहीं’, ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी
‘नफरत के माहौल में मोहब्बत की दुकान का नारा मेरा नहीं’, ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी
नासिक TCS केस: निदा खान की गिरफ्तारी का जिक्र कर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'क्या मुसलमान...'
नासिक TCS केस: निदा खान की गिरफ्तारी का जिक्र कर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'क्या मुसलमान...'
Dhurandhar 2 OTT Release: 1700 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर दिखेगा 'धुंरधर 2' का 'अनदेखा अवतार'
1700 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर दिखेगा 'धुंरधर 2' का 'अनदेखा अवतार'
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल, KKR के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल, KKR के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
West Bengal NEW CM: 'मैं नहीं चलाऊंगा नई सरकार...', CM पद फाइनल होने के बाद क्यों ऐसा बोले शुभेंदु अधिकारी?
'मैं नहीं चलाऊंगा नई सरकार...', CM पद फाइनल होने के बाद क्यों ऐसा बोले शुभेंदु अधिकारी?
Explained: सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय अपने पास क्यों रखा? बिहार में कर्पूरी से लेकर नीतीश तक ट्रेंड क्या, इसके बिना कैसे कमजोर होता CM
सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय अपने पास क्यों रखा? बिहार में कर्पूरी से लेकर नीतीश तक ट्रेंड क्या
WHO Hantavirus Alert: कोरोना से कितना खतरनाक हंता वायरस, क्या छूने से फैलता है इंफेक्शन? WHO ने जारी किया अलर्ट
कोरोना से कितना खतरनाक हंता वायरस, क्या छूने से फैलता है इंफेक्शन? WHO ने जारी किया अलर्ट
क्या असली में होते हैं एलियंस? ट्रंप सरकार ने जारी की फाइल्स; फिल्ममेकर लुईगी ने उठाए सवाल
क्या असली में होते हैं एलियंस? ट्रंप सरकार ने जारी की फाइल्स; फिल्ममेकर लुईगी ने उठाए सवाल
Embed widget