इस साझेदारी के अलावा जॉर्ज लिंडा (37) और एनरिक नोर्टजे (4) आठवें विकेट के लिए 32 रन जोड़े जो इस पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका. भारत के लिए उमेश यादव ने तीन विकेट लिए. मोहम्मद शमी, शहबाज नदीम, रवींद्र जडेजा के हिस्से दो-दो सफलताएं आईं. Ind vs SA: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन के लिए किया मजबूर, पूरी टीम 162 पर हुई आउट
ABP News Bureau | 21 Oct 2019 02:06 PM (IST)
भारतीय गेंदबाजों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन के लिए मजबूर कर दिया है. यहां विरोधी टीम सिर्फ 162 रन ही बना पाई.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट चल रहा है. ये मैच रांची में खेला जा रहा है. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम हार के कगार पर है. भारत ने पहली पारी में 9 विकेट पर 497 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया था जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी करने आई. इस दौरान टीम का एक भी बल्लेबाज 65 रन से ज्यादा नहीं बना पाया और पूरी टीम सिर्फ 162 रनों पर ही ऑल आउट हो गई. अब भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन दिया है. दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर नौ रनों के साथ की थी. उसके अधिकतर बल्लेबाज संघर्ष करते रहे. जुबेर हमजा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. उन्होंने टेम्बा बावुमा (32) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की.