News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

Asia Cup 2018: पाकिस्तान के कप्तान ने कहा, हम चैंपियंस ट्रॉफी की जीत को भुला कर इस मैच में उतरेंगे

दोनों टीम पहली बार साल 2006 में दुबई स्टेडियम में कोई मैच खेलगी. दोनों टीमों के बीच लगातार मैच 1984 से 2000 के बीच भी खेला गया है.

Share:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद आज पूरी तरह से महामुकाबले के लिए तैयार है. जी हां आज एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है. एक तरफ इस मुकाबले को लेकर जहां फैंस में जोश तो है ही साथ में टीम के खिलाड़ी भी इस मुकाबले को लेकर तैयार हैं.  भारत का मुकाबला कल ही हांगकांग के साथ था जहां टीम को कड़ी टक्कर मिली. लेकिन भारतीय टीम ने हांगकांग को 26 रनों से हरा दिया.

लेकिन आज बुधवार भारत और पाकिस्तान के बीच मैच दुबई स्टेडियम में खेला जाएगा जहां पहले 25,000 टिकट्स बेचे जा चुके हैं. पिछले साल जून के महीने में ओवल में खेले गए मैच के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान आज एक साथ भिड़ेंगे. दोनों टीम पहली बार साल 2006 में दुबई स्टेडियम में कोई मैच खेलगी. दोनों टीमों के बीच लगातार मैच 1984 से 2000 के बीच भी खेला गया है.

बता दें कि सरफराज के रहते हुए ही पाकिस्तान की टीम ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 180 रनों से हराया था. सरफराज ने कहा कि इस जीत के बावजूद वो बिना कुछ सोचे समझे मैदान पर उतरेंगे. उन्होंने कहा कि, हम चैंपियंस ट्रॉफी की जीत को याद नहीं कर रहे. वो एक साल पहले की बात है और अभी का माहौल अलग है, मैच अलग है, स्टेडियम अलग है इसलिए हम बस अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं.

बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया है और उन्हे एशिया कप से आराम दिया गया है. सरफराज ने इसपर कहा कि विराट के टीम में न होने के कारण टीम को मनोबल पर काफी प्रभाव पड़ेगा. इसमें कोई दो राय नहीं कि विराट कोहली एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं लेकिन भारतीय टीम बिना कोहली के भी एक अच्छी टीम है.

सरफराज ने आगे कहा कि, भारत के पास कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने पहले भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. तो मुझे नहीं लगता है भारत की बल्लेबाजी में ज्याद फर्क पड़ेगा. बता दें कि एशिया कप की शुरूआत 1984 में हुई थी जहां भारत अब तक 6 बार चैंपियन रह चुका है तो वहीं पाकिस्तान सिर्फ दो बार. सुपर फोर स्टेज तक हर ग्रुप में से दो टीम जाएगी. जहां फिर एक बार यानी की 23 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा.

वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला शुरू से ही काफी रोमांचक रहा है. लेकिन इस लीग में दूसरे टीमें भी है जो कप की दावेदार हैं.

Published at : 19 Sep 2018 11:05 AM (IST) Tags: India vs Pakistan Asia Cup 2018
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Sports News in Hindi

यह भी पढ़ें

ICC रैंकिंग में अक्षर पटेल ने लगाई लंबी छलांग, एक मैच से हो गया कमाल; टॉप-10 में इकलौते भारतीय

ICC रैंकिंग में अक्षर पटेल ने लगाई लंबी छलांग, एक मैच से हो गया कमाल; टॉप-10 में इकलौते भारतीय

Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल

Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल

दूसरे वनडे में शुभमन गिल बनेंगे दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज? ताज से सिर्फ इतनी दूर हैं भारतीय कप्तान

दूसरे वनडे में शुभमन गिल बनेंगे दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज? ताज से सिर्फ इतनी दूर हैं भारतीय कप्तान

ICC Rankings: ताजा रैंकिंग जारी, श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, देखें किसे हुए फायदा किसे नुकसान

ICC Rankings: ताजा रैंकिंग जारी, श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, देखें किसे हुए फायदा किसे नुकसान

कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'

कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'

टॉप स्टोरीज

UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!

UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!

कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी

कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी

Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?

Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?

CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए

CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए