एक्सप्लोरर
In Pics: विदेशी सैलानियों ने खींची धन्ना लाल की मूंछ, बूंदी उत्सव में दिखीं संस्कृति की खूबसूरत तस्वीरें
खेल संकुल के मैदान पर उत्सवी रंगों के बीच हुई प्रतियोगिताओं ने सभी को रोमांचित कर दिया. खेल संकुल मैदान हुई घुड़ दौड़ प्रतियोगिता ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया.
(बूंदी उत्सव में विदेशी सैलानियों ने खींची धन्ना लाल की मूंछ)
1/7

कहीं विदेशी सैलानी सबसे लंबी मूछ को खींचते दिखे तो कहीं मटकी को सिर पर रखकर दौड़ती विदेशी महिलाएं दिखीं. यही नहीं साड़ी में विदेशी सैलानियों ने जमकर ठुमके भी लगाए. बूंदी उत्सव के दौरान एक से बढ़कर एक नजारे देखने को मिले. हाड़ौती के पर्यटन पर्व बूंदी महोत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को छोटी काशी में लोक सांस्कृतिक रंगों के बीच हुआ. मंगल वाद्य यंत्रों की ध्वनि के बीच मंत्रोच्चार, शंखनाद, गणपति पूजन वंदन के अनुष्ठान के साथ ध्वजारोहण कर जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने पर्यटन पर्व का शुभारंभ किया. गढ़ गणेश की पूजा अर्चना पंडित विश्वनाथ शर्मा ने सम्पन्न कराई.
2/7

कोरोनाकाल के बाद अब हो रहे बूंदी महोत्सव के तहत निकाली गई शोभायात्रा में जन सैलाब उमड़ पडा. लोक संस्कृति के रंगों का निहारने के लिए बडी संख्या में लोग सड़कों के किनारे और छतों नजर आए. शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह व्यापारिक, धार्मिक संगठनों, सामाजिक संगठनों, आमजन और और संस्थाओं ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया. शोभायात्रा मार्ग में कई स्थानों पर बच्चे लोक कलाकारों के संग थिरकते नजर आए.
Published at : 11 Nov 2022 05:33 PM (IST)
और देखें


























