एक्सप्लोरर
CSK vs MI: जानें चेन्नई ने कैसे पलटा मैच का रुख, ये थे मुम्बई के खिलाफ मुकाबले के पांच टर्निंग पॉइंट
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता मुंबई के खिलाफ मैच
1/6

आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ के पहले मुकाबले में कप्तान एमएस धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से मात दी. चेन्नई ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई की टीम 136 रन ही बना सकी. आईपीएल 2021 में चेन्नई की यह कुल छठी जीत है. आठ मैचों में 12 अंकों के साथ धोनी की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज हो गई है.
2/6

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और पावर प्ले में चेन्नई का स्कोर चार विकेट पर 24 रन था. चेन्नई के लिए जीत और हार का अंतर पैदा किया टीम के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने. गायकवाड़ ने नाबाद 88 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. यूएई में गायकवाड़ का यह लगातार चौथा अर्धशतक है. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और चार छक्के लगाए.
Published at : 20 Sep 2021 12:45 PM (IST)
और देखें


























