Bollywood Films: इन सात फिल्मों में नजर नहीं आई एक भी हीरोइन, फिर भी मूवी ने किया कमाल

बॉलीवुड फिल्में
यादें: इस ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म का निर्देशन सुनील दत्त ने किया था. साथ ही, मुख्य भूमिका भी खुद निभाई थी. फिल्म में सुनील दत्त के अलावा सभी किरदारों की सिर्फ आवाज है.
ए वेडनसडे: आतंकवाद पर आधारित इस फिल्म में नसीरुद्दीन और अनुपम खेर अहम भूमिका में थे. फिल्म की कहानी इतनी दमदार थी कि लीड एक्ट्रेस की जरूरत ही नहीं पड़ी.
चैन कुली की मैन कुली: क्रिकेट पर बनी यह फिल्म एक अनाथ बच्चे की किस्मत संवरने पर आधारित है, जिसमें राहुल बोस अहम भूमिका में थे. इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस की जरूरत ही महसूस नहीं हुई थी.
फरारी की सवारी: पिता और बेटे की इमोशनल कैमिस्ट्री पर बनी इस ड्रामा फिल्म में शरमन जोशी, बोमन ईरानी और ऋत्विक सहोरे ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं. इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस नहीं थी.
ओह माई गॉड: इस फिल्म में परेश रावल ने खुलेआम अंधविश्वास की धज्जियां उड़ाई थीं और वन मैन शो साबित हुए थे. इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस नहीं थीं.
धमाल: इस फिल्म में पांच-पांच हीरो नजर आए थे, लेकिन एक भी हीरोइन नहीं थी. दरअसल, फिल्म में कॉमेडी इतनी जबरदस्त थी कि एक्ट्रेस की कमी कतई नहीं खली.
आमिर: यह एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें राजीव खंडेलवाल ने मुस्लिम डॉक्टर की भूमिका निभाई थी. यह डॉक्टर मुंबई लौटने के बाद आतंकियों के चक्कर में फंस जाता है.