एक्सप्लोरर
Tata Cars Offer: इस त्योहारी सीजन में टाटा ने अपनी कारों पर दिया डिस्काउंट, देखें पूरी डिटेल
Festive Season Discount on Tata Cars: टाटा मोटर्स ने त्योहारों के सीजन में अपने ग्राहकों की खुशियों में इजाफा करने का प्लान बना लिया है. इसलिए कंपनी कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है.
टाटा कार टाटा नेक्सन
1/6

त्योहारी सीजन में डिस्काउंट ऑफर के तहत TATA के ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे फायदे मिलेंगे. तो चलिए जानते हैं किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है.
2/6

Tata Nexon- टाटा अपनी इस बेस्ट सेलिंग एसयूवी के डीजल वेरिएंट पर एक्सचेंज बोनस के तौर पर ₹15,000 का ऑफर और ₹5,000 की कॉर्पोरेट छूट सहित कुल ₹20,000 रुपये के डिस्काउंट्स दे रही है. जबकि इसके पेट्रोल वेरिएंट पर ₹3,000 की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है.
3/6

Tata Tigor- टाटा अपनी टिगोर पर ₹23,000 तक की छूट दे रही है. इसके तहत इस कार के XE और XM वैरिएंट पर ₹10,000 का एक्सचेंज बोनस के साथ ₹3,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है. साथ ही कंपनी इसके XZ और XZ+ वैरिएंट्स पर 10,000 रुपये की नगद छूट, एक्सचेंज बोनस के तौर पर ₹10,000 के ऑफर्स और ₹3,000 का कॉर्पोरेट भी दे रही है.
4/6

Tata Tiago- टाटा टिआगो पर कंपनी कुल ₹23,000 तक की छूट दे रही है. इसके XE और XT वेरिएंट पर कंपनी ₹10,000 का एक्सचेंज बोनस और ₹3,000 की कॉर्पोरेट छूट दे रही है.
5/6

XZ+ वेरिएंट पर 10,000 रुपये की नगद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के रूप में 3,000 रुपये की छूट मिल रही है.
6/6

Tata Harrier और Safari- टाटा अपनी इन दो प्रीमियम SUVs पर 40,000 रुपये तक की छूट दे रही है. इनकी एक्स शोरूम कीमत 15.34 लाख रुपये से 23.5 लाख रुपये के बीच है.
Published at : 10 Oct 2022 11:42 AM (IST)
और देखें























