एक्सप्लोरर

Russia Corona Cases: रूस में कोरोना बरपा रहा कहर, पहली बार एक दिन में 900 से ज्यादा की मौत, 25 हजार से ज्यादा नए मामले

Russia Corona Cases: रूस के कोरोना वायरस टास्क फोर्स ने बुधवार को 929 मरीजों की मौत होने की जानकारी दी. इससे पहले मंगलवार को 895 मरीजों की मौत होने की रिपोर्ट थी.

Russia Corona Cases: रूस में पहली बार बुधवार को कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की दैनिक संख्या 900 को पार कर गयी. कोविड-19 मरीजों की मौत संबंधी यह आंकड़ा ऐसे समय सामने आया है जब देश में टीकाकरण की दर कम है और सरकार नए मामलों पर काबू के लिए सख्त प्रतिबंध लगाने की इच्छुक नहीं है. रूस के कोरोना वायरस टास्क फोर्स ने बुधवार को 929 मरीजों की मौत होने की जानकारी दी. इससे पहले मंगलवार को 895 मरीजों की मौत होने की रिपोर्ट थी. टास्क फोर्स ने बुधवार को संक्रमण के 25,133 नए मामले सामने आने की भी पुष्टि की.

रूस में कहर बरपा रहा कोरोना

वायरस से संक्रमण और मरीजों की मौत होने की संख्या में वृद्धि सितंबर के अंत में शुरू हुई. क्रेमलिन ने आरोप लगाया है कि बहुत कम रूसी नागरिक टीका लगवा रहे हैं. मंगलवार तक, रूस के 14.6 करोड़ लोगों में से लगभग 33 प्रतिशत को कोरोना वायरस टीके की कम से कम एक खुराक मिली थी जबकि 29 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है. संक्रमण और मौतों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने के बाद भी सरकारी अधिकारियों ने लॉकडाउन लगाने के विचार को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि वायरस के प्रसार पर काबू के लिए क्षेत्रीय अधिकारी कदम उठाएंगे.

सिंगापुर में कोविड-19 के 3,486 नये मामले, नौ मरीजों की मौत

सिंगापुर में कोविड-19 के 3,486 नये मामले सामने आए हैं और बीमारी से नौ और मरीजों की मौत हुई है. संक्रमण के नये मामले में विदेशी कामगारों के लिए बने छात्रावासों में रहने वाले 713 लोग भी शामिल हैं. मंगलवार को सामने आए मौत के मामलों में छह पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं जिनकी उम्र 64 से 90 वर्ष के बीच थी. इसी के साथ सिंगापुर में कोविड-19 से होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़कर 130 हो गया है.

जिन लोगों की मौत हुई उनमें से तीन लोगों को कोविड-19 रोधी टीका नहीं लगा था, जबकि दो ने टीके की एक खुराक ली थी और चार को दोनों खुराकें मिली हुईं थी. चैनल न्यूज एशिया ने बताया कि सभी को अन्य बीमारियां भी थीं. अधिकारियों ने बताया कि एक नर्सिंग होम और श्रम प्रधान उद्योगों के प्रवासी श्रमिकों के तीन छात्रावासों की कोविड​​-19 प्रसार में सक्षम समूहों के रूप में कड़ी निगरानी की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus Updates: देश में पिछले 24 घंटों में 22 हजार 842 नए केस दर्ज, वैक्सीनेशन का आंकड़ा 90 करोड़ के पार

Ladakh News: लद्दाख में बढ़ रहे कोरोना के मामले, लेह में 15 दिनों के लिए स्कूल बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget