News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

मध्य प्रदेश: शिवपुरी में पगड़ी बांधने को लेकर दबंगों ने एक व्यक्ति के सिर की चमड़ी उखाड़ी

Share:

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी के नरवर थाना क्षेत्र के तहत महोबा गांव में कथित तौर पर नीली पगड़ी बांधने को लेकर अनुसूचित जाति के 45 साल के एक व्यक्ति से दंबगों ने मारपीट की और उसके सिर की चमड़ी उखाड़ दी. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है और उन लोगों की तलाश जारी है.

इस घटना को लेकर बीएसपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष दयाशंकर गौतम के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. गौतम ने आरोप लगाया कि दबंगों ने जाटव के सिर की चमड़ी इसलिए उखाड़ दी कि वह नीली पगड़ी बांधता था और बीएसपी से जुड़ा हुआ है.

नरवर थाना प्रभारी बादाम सिंह यादव ने बताया, ''इस मामले में सुरेन्द्र गुर्जर सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास और एससी/एसटी कानून की सम्बद्ध धाराओं के तहत तीन सितम्बर को एक मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.''

बादाम सिंह ने कहा, पीड़ित सरदार सिंह जाटव ने अपनी शिकायत में सुरेन्द्र और दो अन्य लोगों पर मारपीट करने और छुरे से सिर के बाल और चमड़ी उखाडऩे का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि पीड़ित को गंभीर हालत में ग्वालियर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Published at : 11 Sep 2018 06:47 PM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह

महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल

Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल

टॉप स्टोरीज

मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज

रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज

OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो

OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो