एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश को लेकर जेपी नड्डा के घर अमित शाह, शिवराज चौहान और नरेंद्र तोमर की बैठक शुरू, चुनावी हालातों पर चर्चा

Madhya Pradesh Election: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे.

Madhya Pradesh Assembly Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है. बैठक के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव दिल्ली पहुंच चुके हैं. यह बैठक बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा के घर हो रही है. ये सभी नेता आज शाम गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी 39 उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है. बता दें कि उम्मीदवारों की दूसरी सूची के लिए मध्य प्रदेश में बीजेपी के नेताओं की गृह मंत्री अमित शाह के साथ होने वाली यह तीसरी बैठक है. 

इन सीटों पर पिछली बार हारी थी बीजेपी
इसके बाद 13 सितंबर को चुनाव समिति की एक और बैठक होनी है, जिसमें मध्य प्रदेश के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होगी. माना जा रहा है कि इस सूची में B कैटेगरी के सीटों के लिए उम्मीदवार तय किए जाएंगे. यह वे सीटें हैं, जिसमें पिछले चुनाव में बीजेपी हार गई थी या कभी उसे यहां जीत हासिल नहीं हुई. 

अमित शाह ने अपने हाथ ली चुनाव की कमान
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश चुनावों में बड़ी जीत हासिल करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने कमान अपने हाथ में ले ली है. इसके लिए बीजेपी नेता ने 20 अगस्त को मध्य प्रदेश का दौरा भी किया था, जहां उन्होंने गरीब कल्याण महाअभियान के तहत प्रदेश सरकार के 20 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों और गरीब कल्याण की योजनाओं के बारे में रिपोर्ट कार्ड पेश किया.

बता दें कि इस साल नवंबर-दिसंबर में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में विधानचुनाव होने की उम्मीद है. इसको लेकर बीजेपी तैयारियों में जुट गई है. 

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव से पहले नेताओं की भगदड़, कईयों ने थामा कांग्रेस का हाथ, बीजेपी बोली- हमारे पास भी लंबी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ना F-35 और ना Su-57... इन फाइटर जेट्स की सबसे खतरनाक स्पीड, इनमें से भारत के पास कौन सा?
ना F-35 और ना Su-57... इन फाइटर जेट्स की सबसे खतरनाक स्पीड, इनमें से भारत के पास कौन सा?
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
'राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर उठाए सवाल तो भड़के पीयूष गोयल
'राहुल गांधी अपरिपक्व, अर्थव्यवस्था की समझ नहीं', ट्रेड डील पर उठाए सवाल तो भड़के पीयूष गोयल

वीडियोज

Mahashivratri 2026 में Sadhguru के आश्रम में क्या गाने वाले हैं Swaroop Khan?
PM Modi visit to Assam : PM मोदी ने असम को कई सौगात दी..कांग्रेस पर साधा निशाना | Assam News
Mahadangal With Chitra Tripathi: यूपी में 27 का एजेंडा, सनातन ही रहेगा? | Shankracharya
Mahashivratri 2026 Special: Swagat Rathore, वो Singer जिन्हें सुनकर अपने आंसू नहीं रोक पाए Sadhguru
IND vs Pak T20 World Cup: पाकिस्तान को 'पीटेंगे'...कप जीतेंगे! IND-PAK भिड़ंत पर सबसे बड़ी कवरेज

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ना F-35 और ना Su-57... इन फाइटर जेट्स की सबसे खतरनाक स्पीड, इनमें से भारत के पास कौन सा?
ना F-35 और ना Su-57... इन फाइटर जेट्स की सबसे खतरनाक स्पीड, इनमें से भारत के पास कौन सा?
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
'राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर उठाए सवाल तो भड़के पीयूष गोयल
'राहुल गांधी अपरिपक्व, अर्थव्यवस्था की समझ नहीं', ट्रेड डील पर उठाए सवाल तो भड़के पीयूष गोयल
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने बताया सच
पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया भारत का राष्ट्रगान तो भड़क गई शहबाज सरकार, चार स्टूडेंट्स को निकाला
PAK की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया भारत का राष्ट्रगान तो भड़क गई शहबाज सरकार, चार स्टूडेंट्स को निकाला
RSV से हर साल 100000 बच्चों की होती है मौत, WHO के हिसाब से जानें कब लगवाएं इसकी वैक्सीन?
RSV से हर साल 100000 बच्चों की होती है मौत, WHO के हिसाब से जानें कब लगवाएं इसकी वैक्सीन?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
Embed widget