एक्सप्लोरर

Sharad Yadav Demise: शरद यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राहुल, बोले- मेरी दादी की उनसे हुई काफी राजनीतिक लड़ाई, लेकिन...

Sharad Yadav Demise: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

Rahul Gandhi Pays Tribute To Sharad Yadav: जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सुबह उनके घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

राहुल गांधी शरद यादव के परिजनों से भी मिले. शरद यादव की बेटी और कांग्रेस नेता सुभाषिनी राज राव राहुल गांधी से गले मिलकर फूट-फूटकर रो रही थी. राहुल गांधी उन्हें संभालते हुए दिखे. 

शरद यादव ने राहुल को राजनीति में बहुत कुछ सिखाया

राहुल गांधी ने कहा, "मैंने शरद यादव जी से राजनीति के बारे में बहुत कुछ सीखा है. आज उनके निधन ने मुझे दुखी कर दिया है. मेरी दादी के साथ उनकी काफी राजनीतिक लड़ाई हुई थी. मगर उनके  बीच सम्मान का रिश्ता था. उन्होंने मुझे जो बताया, वो रिश्ते की शुरुआत थी, राजनीति के बारे में मैंने उनसे बहुत सीखा है, शरद यादव जी नहीं रहें. उन्होंने राजनीति में अपनी इज्जत बनाएं रखी क्योंकि राजनीति में सम्मान खोना बहुत आसान होता है."

शरद यादव को काफी लंबे समय से गुर्दे की बीमारी थी. सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शरद यादव के निधन की सूचना उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने फेसबुक पेज पर दी थी. शरद यादव 75 साल के थे. 

शरद यादव काफी वरिष्ठ नेता थे 

शरद यादव ने सात बार लोकसभा का चुनाव जीता था और राज्यसभा के तीन बार सांसद रहे थे. शरद यादव ने जयप्रकाश नारायण से राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ तक राजनीति की है. इमरजेंसी के दौरान वे जेल भी गए थे. उनके निधन पर पीएम मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. 

लालू यादव हुए भावुक

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को सिंगापुर से एक वीडियो संदेश में शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया. दिवंगत नेता के लिए ट्विटर पर एक वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए लालू यादव भावुक हो गए. लालू यादव इस समय सिंगापुर में अपनी किडनी का इलाज़ करा रहे है. 

ये भी पढ़ें: PM Modi Security Breach: पीएम मोदी की सुरक्षा में नहीं हुई कोई चूक! पुलिस ने कहा- प्रधानमंत्री ने ही लड़के को माला पहनाने की दी थी इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
'मौका मिलते ही साथी की पीठ में घोंपा छुरा', PM मोदी ने कांग्रेस को लेकर कसा तंज, DMK को लेकर क्या कहा?
'मौका मिलते ही पीठ में घोंपा छुरा', PM मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज, DMK को लेकर क्या कहा?
PM मोदी ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को दी बधाई, तो थलपति का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
PM मोदी ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को दी बधाई, तो थलपति का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
PM मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश? बेंगलुरु में कार्यक्रम स्थल के पास मिला विस्फोटक, एजेंसियों में हड़कंप
PM मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश? बेंगलुरु में कार्यक्रम स्थल के पास मिला विस्फोटक

वीडियोज

“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”
Elvish Yadav को मिली जान से मारने की धमकी, साथ की 10 Crore की Demand
Thalapathy Vijay Oath Ceremony: विजय इन अहम फैसलों पर रहेगा फोकस | Breaking News
Thalapathy Vijay Oath Ceremony: शपथ के बाद विजय सरकार के पहले फैसलों पर सबकी नजर | Breaking
UP Cabinet Expansion News: UP राजनीति में बड़ा संकेत | BJP | CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
तमिलनाडु में 'विजय सरकार' बनने में स्टालिन ने की मदद? तेजस्वी यादव बोले- 'खुद चुनाव हार गए लेकिन...'
तमिलनाडु में 'विजय सरकार' बनने में स्टालिन ने की मदद? तेजस्वी यादव बोले- 'खुद चुनाव हार गए लेकिन...'
वैभव सूर्यवंशी ने 'मदर्स डे' पर मां के लिए लिखा स्पेशल मैसेज, हर किसी को पढ़नी चाहिए 15 साल के खिलाड़ी की पोस्ट
वैभव सूर्यवंशी ने 'मदर्स डे' पर मां के लिए लिखा स्पेशल मैसेज, हर किसी को पढ़नी चाहिए पोस्ट
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
थलापति विजय बने तमिलनाडु के सीएम, चमक उठा तृषा कृष्णन का चेहरा, एक्टर की मां को लगाया गले
थलापति विजय बने तमिलनाडु के सीएम, चमक उठा तृषा कृष्णन का चेहरा, एक्टर की मां को लगाया गले
'राज्यपाल को सौंपा गया सरकार बनाने का प्रस्ताव, जल्द...', असम में हिमंता बिस्वा सरमा को लेकर क्या बोले जेपी नड्डा
'राज्यपाल को सौंपा गया सरकार बनाने का प्रस्ताव, जल्द...', असम में हिमंता बिस्वा सरमा को लेकर क्या बोले जेपी नड्डा
Cucumber Farming: खीरे की पूरी फसल को बर्बाद कर देती है ये बीमारी, पत्तियों पर दिख रहे हैं ये दाग तो तुरंत करें ये काम
खीरे की पूरी फसल को बर्बाद कर देती है ये बीमारी, पत्तियों पर दिख रहे हैं ये दाग तो तुरंत करें ये काम
JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस 2026 का एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप 11 मई को होगी जारी, जानें पूरा प्रोसेस
जेईई एडवांस 2026 का एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप 11 मई को होगी जारी, जानें पूरा प्रोसेस
Embed widget