एक्सप्लोरर

Daler Mehndi: पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी का गुरुग्राम स्थित फार्म हाउस हुआ सील, अवैध तरीके से बनाने के आरोप

Daler Mehndi: जिला नगर नियोजक (डीटीपी) अमित मधोलिया ने कहा, 'ये झील के जलग्रहण क्षेत्र में बने अनधिकृत फार्महाउस थे. इन तीनों फार्महाउस को सील कर दिया गया है. इन्हें अरावली रेंज में बनाया गया था.'

Punjabi Singer Daler Mehndi: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार सुर्खी की वजह उनका कोई गाना नहीं, बल्कि उन पर हरियाणा के गुरुग्राम में हुई कार्रवाई है. दरअसल, गुरुग्राम जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को सोहना में दमदमा झील के पास गायक दलेर मेहंदी समेत तीन लोगों के फार्म हाउस को सील कर दिया. नगर नियोजन संबंधी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

इस वजह से हुई कार्रवाई

जिला नगर नियोजक (डीटीपी) अमित मधोलिया ने कहा, 'ये झील के जलग्रहण क्षेत्र में बने अनधिकृत फार्महाउस थे. इन तीनों फार्महाउस को सील कर दिया गया है. इन्हें बिना किसी अनुमति के अरावली रेंज में बनाया गया था.' बता दें कि सोन्या घोष बनाम हरियाणा राज्य मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश का पालन करते हुए पुलिस की मदद से तीनों फार्महाउसों के खिलाफ यह अभियान चलाया गया है.  कार्रवाई के दौरान सदर सोहना के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम वहां तैनात की गई थी. विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिन तीन फार्महाउस को सील किया गया है, उसमें से एक फार्महाउस पंजाबी गायक दलेर मेहंदी का है. यह फार्महाउस करीब डेढ़ एकड़ एरिया में बना हुआ है.

पहले भी घिर चुके हैं कई विवादों में

बता दें कि दलेर मेहंदी पहले भी कई बार विवादों में आ चुके हैं. उनके खिलाफ साल 2003 में कबूतरबाजी के आरोप में केस दर्ज किया गया था. दलेर मेंहदी पर आरोप था कि वह भाई शमशेर के साथ मिलकर अवैध इमिग्रेशन ग्रुप चलाते थे. इसके जरिए वह साल 1998 से 1999 के बीच 10 लोगों को विदेश ले गए और वहीं छोड़ आए. पटियाला की ट्रायल कोर्ट ने मानव तस्करी के इस 19 साल पुराने मामले में दलेर मेहंदी को दोषी भी करार दिया था. इसके बाद 16 मार्च, 2018 को उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी.

ये भी पढ़ें

'छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी', राहुल गांधी का GST-नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Noida Software Engineer Death:- इंजीनियर Yuvraj की मौत के मामले में बड़ा एक्शन |
Rajasthan News: Jaipur-Delhi Highway पर केमिकल टैंकर ब्लास्ट | breaking | Rajasthan | ABP
Breaking News: Jammu-Kashmir में आतंकियों से मुठभेड़, Kishtwar में हाई अलर्ट | ABP News |Indian Army
Sansani: पिंटू के प्यार में... दिव्या का 'डेंजर गेम' ! | Crime News
Blue Box Murder: प्रेमिका को मारकर नीले बक्से में भरा, फिर सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग! | UP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
Dhurandhar BO Day 45: नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड, जानें- कुल कलेक्शन
नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड
गलत अकाउंट में चला गया UPI का पैसा, ऐसे होगा वापस
गलत अकाउंट में चला गया UPI का पैसा, ऐसे होगा वापस
Pasta Origin: इस देश ने किया था पास्ता का ईजाद, जानें क्या है इसके आविष्कार की पीछे की कहानी?
इस देश ने किया था पास्ता का ईजाद, जानें क्या है इसके आविष्कार की पीछे की कहानी?
ये है सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरी, IAS-IPS से कितनी ज्यादा होती है तनख्वाह?
ये है सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरी, IAS-IPS से कितनी ज्यादा होती है तनख्वाह?
Embed widget