एक्सप्लोरर

कोलकाता की ब्रिगेड रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, किन 'दोस्तों' के लिए कर रहे हैं काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल कोलकाता की ब्रिगेड रैली में कहा कि वो अपने दोस्तों के लिए काम करते हैं और विरोधियों के वार का जवाब देने की कोशिश की. ब्रिगेड रैली में मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए पीएम ने अपने दोस्तों की परिभाषा बताई और इसके जरिए टीएमसी को भी घेरने की कोशिश की.

कोलकाता: कल कोलकाता की ब्रिगेड रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां सत्ताधारी टीएमसी पर जमकर निशाना साधा वहीं विरोधियों के इस आरोप का जमकर जवाब दिया कि वो केवल अपने 'दोस्तों' के लिए काम करते हैं. पीएम मोदी ने अपने दोस्तों की परिभाषा बताई और कहा कि हिंदुस्तान के किसी भी कोने से आने वाला गरीब क्यों ना हो वो उनका दोस्त है. इस तरह उन्होंने राहुल गांधी के 'हम दो हमारे दो' के आरोप पर पलटवार करने की कोशिश की और सीएम ममता बनर्जी के वार का भी जवाब दिया.

बंगाल के चायवाले मेरे विशेष 'दोस्त' पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 4 करोड़ से ज्यादा जन धन खाते खोले गए, इसमें आधे से ज्यादा खाते महिलाओं के ही हैं. हमने जब मुद्रा लोन देकर नए अवसर दिए, तो इसका भी लाभ लेने वाली 75 फीसदी महिलाएं ही हैं. बंगाल के चायवाले, यहां के टी गार्डन्स में काम करने वाले हमारे भाई-बहन तो मेरे विशेष दोस्त हैं. मेरे ऐसे कामों से उनकी भी अनेक परेशानियां कम हो रही हैं. पीएम ने कहा कि हमारी सरकार के प्रयासों से मेरे इन चायवाले दोस्तों को सोशल सेक्योरिटी स्कीम्स का भी लाभ मिलना तय हुआ है.

विरोधी भी कहते हैं कि पीएम दोस्तों के लिए काम करता है, सभी गरीब मेरे दोस्त- पीएम मोदी रैली में पीएम ने कहा कि आज कल तो हमारे विरोधी भी कहते हैं कि मैं दोस्तों के लिए काम करता हूं. हमें कहा जाता है कि मोदी अपने दोस्तों के लिए काम करता है. हां मैं अपने दोस्तों के लिए काम करता हूं और हम सभी जानते हैं कि बचपन में हम जहां पले-बढ़े होते हैं,बचपन में जहां खेले-कूदे होते हैं,जिनके साथ पढ़े होते हैं, वो हमारे जीवन भर के पक्के दोस्त होते हैं. मैं भी गरीबी में पला-बढ़ा और इसलिए उनका दुख-दर्द क्या है, चाहे वो हिंदुस्तान के किसी भी कोने में क्यों न हो, क्योंकि वो हमारे दोस्त हैं, उनको मैं भली-भांति अनुभव का सकता हूं. इसलिए मैं दोस्तों के लिए काम करता हूं और मैं दोस्तों के लिए ही काम करता रहूंगा.

जनसूमह को भी बताया अपना दोस्त पीएम मोदी ने कहा कि मेरे आप सभी दोस्त बताइए कि दोस्ती चलेगी या तोलाबाज़ी? बहनों और भाइयों, आपके इसी जोश से दीदी और उनके साथियों की नींद उड़ी हुई है. तभी तो ये लोग कह रहे हैं कि इस बार-खेला होबे.

दोस्तों के लिए मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगवाने का प्रबंध किया- पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया में कोरोना वैक्सीन इतनी महंगी है लेकिन मैंने अपने दोस्तों के लिए सरकारी अस्पताल में मुफ्त में टीका लगाने का प्रबंध किया. मेरे इन्हीं दोस्तों को मिलनेवाले फायदों से टीएमसी परेशान हो रही है कि मोदी दोस्ती का फर्ज निभा रहा है.

ये भी पढ़ें

Happy Women's Day 2021 LIVE Updates: राष्ट्रपति कोविंद ने दी बधाई, पीएम मोदी बोले- अदम्य नारीशक्ति को सलाम

आज वुमेंस डे पर दिल्ली की कमान संभालेंगी महिला पुलिसकर्मी, थानों, ट्रेफिक से लेकर PCR की जिम्मेदारी उठाएंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी रोहित सोलंकी को किया गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
US Iran War: ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget