एक्सप्लोरर

कश्मीर पर अमेरिकी मध्यस्थता की पाकिस्तानी हसरतें अटलांटिक में डूबी

विदेश सचिव विजय गोखले के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट की मुलाकात बेहतरीन और गर्मजोशी से भरी रही. इसमें दोनों देशों के बीच व्यापाक रणनीतिक साझेदारी के कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

बियारिट्ज (फ्रांस): फ्रांस के बियारिट्ज में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात ने कश्मीर मुद्दे पर अमेरिकी मध्यस्थता की तमाम अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां कश्मीर समेत भारत-पाक के सभी मुद्दों को द्विपक्षीय बातचीत का मसला करार दिया वहीं बीते कुछ हफ्तों के दौरान कश्मीर मामले पर मध्यस्थता को लेकर दिलचस्पी दिखा चुके ट्रंप ने भी माना कि इस मुद्दे को दोनों देश आपस में ही सुलझाएं तो बेहतर होगा.

विदेश सचिव विजय गोखले के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट की मुलाकात बेहतरीन और गर्मजोशी से भरी रही. इसमें दोनों देशों के बीच व्यापाक रणनीतिक साझेदारी के कई मुद्दों पर चर्चा हुई. वहीं गोखले ने साफ किया कि कश्मीर या पाकिस्तान के विषय पर दोनों नेताओं ने जो भी कुछ कहा वो कैमरों के सामने ही था. कैमरे हटने के बाद हुई वार्ता में इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई.

प्रधानमंत्री मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताने वाले ट्रंप का बदला रुख भारत के लिए राहत की खबर था. क्योंकि ट्रंप ने महज दो महीने पहले जापान के ओसाका में हुई मुलाकात को लेकर जो गुगली फेंकी थी उसने कुछ देर के लिए तो भारत-अमेरिका रिश्तों में भूचाल सा ला दिया था. ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के साथ अपनी मुलाकात के बाद दावा किया था कि भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें कश्मीर पर मध्यस्थता की पेशकश की थी. इस मामले पर भारत के दो-टूक स्पष्टीकरण के बावजूद ट्रंप इस मामले पर यदा-कदा बयान देते रहे.

मोदी-ट्रंप मुलाकात के पहले ही अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि राष्ट्रपति कश्मीर में हालात सुधारने के लिए हो रही कोशिशों पर प्रधानमंत्री से सुनने में दिलचस्पी रखते हैं. हालांकि पीएम मोदी से मुलाकात के वक्त ट्रंप ने खुद कहा कि रविवार को कश्मीर के मुद्दे पर उनकी भारतीय प्रधानमंत्री से चर्चा हुई. ट्रंप के मुताबिक पीएम ने उन्हें बताया कि वो कश्मीर में हालात को सामान्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. उम्मीद है कि इससे अच्छे नतीजे निकलेंगे.

फिर गुलाटी भी मार सकते हैं ट्रंप अपने बयानों को बदलने का अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का रिकॉर्ड काफी समृद्ध है. ऐसे में ट्रंप ने कश्मीर पर मध्यस्थता राग से परहेज भले ही किया हो मगर इस संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता कि अमेरिकी राष्ट्रपति इस मामले पर पलटी भी मार सकते हैं. हालांकि पर्दे के पीछे अमेरिका के साथ चल रहे संवाद में भारतीय खेमा अमेरिकी प्रशासन को यह बता चुका है कि इस मामले पर वाशिंगटन का दखल रिश्तों की रेल को गड़बड़ा सकता है. ऐसे में बेहतर होगा कि अमेरिका आतंकवाद पर पाकिस्तान के पिछले रिकॉर्ड पर ध्यान देते हुए आगे बढ़े. जाहिर है पेशे से कारोबारी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप यह जानते हैं कि भारत की कीमत पर पाकिस्तान से रिश्तों में निवेश घाटे का सौदा साबित हो सकता है.

बौखलाए इमरान खान ने फिर दी परमाणु युद्ध की धमकी जाहिर है महज एक महीने बाद ट्रंप को प्रधानमंत्री मोदी के साथ दोस्ती पर रश्क जताते देखना पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की परेशानी बढ़ाने को काफी है. यही वजह है कि मोदी-ट्रंप मुलाकात के थोड़ी ही देर में इमरान खान ने देश के नाम संदेश में परमाणु हथियारों का बिजूका लहराने में देर नहीं लगाई. अमेरिका का ध्यान खींचने को बेताब इमरान ने कहा कि यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत और पाकिस्तान परमाणु ताकत हैं. पाकिस्तान कश्मीर के लिए किसी भी हद तक जाएगा और हालात परमाणु युद्ध तक जाती है तो ऐसे में विश्व शक्ति की एक जिम्मेदारी है.

नेवी चीफ ने कहा- 'अंडर वाटर अटैक' के लिए आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा है जैश, हम अलर्ट हैं

इमरान खान ने दी गीदड़भभकी, कहा- दुनिया साथ आए या न आए, पाकिस्तान कश्मीर पर हर हद तक जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अभिषेक बनर्जी बहुत बुरे हैं...', TMC में टूट के बीच बोलीं ममता, बागियों को लेकर बड़ा ऐलान
'अभिषेक बनर्जी बहुत बुरे हैं...', TMC में टूट के बीच बोलीं ममता, बागियों को लेकर बड़ा ऐलान
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
Embed widget