एक्सप्लोरर

Nagaland Election Result 2023: मात्र 7 वोटों से जीती ये महिला उम्मीदवार, पहली बार पहुंचेंगी विधानसभा

Western Angami Seat Result: पश्चिमी अंगामी सीट पर एनडीपीपी प्रत्याशी सलहूतुनू क्रुसे और निर्दलीय उम्मीदवार केनिझाखो नखरो के बीच बड़ी कांटे की टक्कर देखने को मिली.

MLA Salhoutuonuo Kruse Profile: पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड में विधानसभा चुनाव के आज यानी गुरुवार (2 मार्च) को नतीजे आ रहे हैं. वोटों की गिनती अभी जारी है. हालांकि शाम 5 बजे तक काफी हद तक तस्वीर साफ हो चुकी है. अभी तक 53 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं. नगालैंड में एक बार फिर से बीजेपी और एनडीपीपी गठबंधन की सरकार वापसी कर रही है. बीजेपी को 12 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि उसकी सहयोगी एनडीपीपी को 23 सीटें मिल गई हैं और 2 सीटों पर आगे चल रही है. 

नगालैंड की जनता ने इस बार इतिहास रच दिया है. यहां इतिहास में पहली बार महिला प्रत्याशी जीतकर विधानसभा पहुंची है. नगालैंड को इस बार एक नहीं बल्कि दो महिला विधायक मिली हैं. दोनों महिला विधायक बीजेपी समर्थित एनडीपीपी से हैं. पश्चिमी अंगामी सीट से एनडीपीपी उम्मीदवार सलहूतुनू क्रुसे ने सिर्फ 7 वोटों से जीत हासिल की है. 

सिर्फ 7 वोटों से जीतीं सलहूतुनू क्रुसे 

पश्चिमी अंगामी सीट पर एनडीपीपी प्रत्याशी सलहूतुनू क्रुसे और निर्दलीय उम्मीदवार केनिझाखो नखरो के बीच बड़ी कांटे की टक्कर देखने को मिली. हालांकि, अंत में बाजी एनडीपीपी प्रत्याशी सलहूतुनू क्रुसे ने मार ली. चुनाव आयोग के मुताबिक, सलहूतुनू क्रुसे को 7,078 वोट मिले जबकि केनिझाखो नखरो को 7,071 वोट हासिल हुए. इस तरह से सिर्फ 7 वोटों से सलहूतुनू क्रुसे की जीत हुई. इस जबरदस्त मुकाबले में नोटा (NOTA) का बड़ा योगदान रहा. 80 वोट नोटा में डाले गए.

कौन हैं सलहूतुनू क्रुसे?

नगालैंड की दूसरी महिला बनीं विधायक सलहूतुनू क्रुसे काफी रईस हैं. चुनावी हलफनामे के मुताबिक वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. उनके पास एक आलीशान बंगला है और कई लग्जरी गाड़ियां हैं. उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास लगभग 13 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. इनमें करीब 11 करोड़ 52 लाख 20 हजार रुपये की अचल और एक करोड़ 81 लाख रुपये 90 हजार 128 रुपये की चल संपत्ति है.

12वीं पास हैं और चलाती हैं स्कूल

सलहूतुनू क्रुसे के हलफनामे के मुताबिक, वह सिर्फ 12वीं पास हैं. उन्होंने बताया है कि वह एक स्कूल भी चलाती हैं और उसकी संचालक हैं. उन पर कोई आपराधिक या धोखाधड़ी का मामला दर्ज नहीं है. उनके पास 55 लाख रुपये से अधिक की तीन गाड़ियां - टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटो कोरोला, ईसुजू भी हैं.

ये भी पढ़ें-Election 2023 Winners List Live: मेघालय की नर्तियांग सीट एनपीपी ने जीती, नगालैंड की त्युएनसांग सीट पर बीजेपी का कब्जा, जानें टॉप कैंडिटेट का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
LPG-तेल संकट के बीच आई बड़ी खबर, PNG के दो कार्गो भारत रवाना, सरकार ने क्या बताया?
LPG-तेल संकट के बीच आई बड़ी खबर, PNG के दो कार्गो भारत रवाना, सरकार ने क्या बताया?
'जब हमारी सेना चीन के सामने थी तब आप...', राहुल गांधी का नाम लिए बिना अमित शाह का संसद में बड़ा आरोप
'जब हमारी सेना चीन के सामने थी तब आप...', राहुल गांधी का नाम लिए बिना अमित शाह का संसद में बड़ा आरोप
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
राज्यसभा चुनाव: AIMIM और RJD में बन गई बात? तेजस्वी यादव बोले, 'दावत में जाएंगे और...'
राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM और RJD में बन गई बात? तेजस्वी यादव ने साफ की तस्वीर
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
Embed widget