एक्सप्लोरर

कोरोना से कैसे लड़ रही है सरकार, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने संसद में पेश किया ब्योरा

कोरोना के ज्यादातर केस महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्णाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, वेस्ट बंगाल, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, असम, केरल और गुजरात से हैं.

नई दिल्ली: कोरोना काल के बीच सोमवार से शुरू हुए संसद सत्र के पहले दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज संसद को देश में कोरोना के हालात और सरकार की तैयारी और कोशिशों की जानकारी दी. स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने संसद को बताया कि न सिर्फ दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले भारत में सबसे कम मामले सामने आए हैं, बल्कि कम मौतें भी हुई हैं. उन्होंने कहा कि देश के कुछ राज्यों में ही ज्यादातर केस और मौतें हुई हैं.

डॉ हर्षवर्धन ने संसद को बताया:-

- वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक दुनिया भर के 215 देश कोरोना प्रभावित हैं. डब्ल्यूएचओ के अनुसार, दुनिया भर में 9.05 लाख से ज्यादा मौत हुई है, वहीं अब तक 2.79 करोड़ से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिनमें 3.2% की मृत्यु दर है.

- 11 सितंबर तक, भारत में कुल 45,62,414 मामलों की पुष्टि की गई और 76,271 मौतें (केस फैटलिटी रेट 1.67%) दर्ज की गईं. वहीं इस संक्रमण से 35,42,663 (77.65%) ठीक हुए हैं.

- कोरोना के ज्यादातर केस महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्णाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, वेस्ट बंगाल, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, असम, केरल और गुजरात से हैं. ये ऐसे राज्य हैं, जहां 1 लाख से ज्यादा मामले आए हैं.

- भारत में प्रति दस लाख की आबादी में 3,328 मामले रिपोर्ट हुए और 55 लोगों की मौत हुई, जोकि दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले काफी कम है.

- हमारे देश में लगभग 92% माइल्ड केस थे, जबकि केवल 5.8% मामलों में ही ऑक्सीजन थेरेपी की आवश्यकता हुई. इसके अलावा केवल 1.7% मामलों में इंटेंसिव केयर की जरूरत पड़ी.

- महामारी को देखते हुए पहले जनता कर्फ्यू और फिर लॉकडाउन लगाने का केन्द्र सरकार ने फैसला किया. ये अनुमान लगाया गया है कि इस फैसले से लगभग 14-29 लाख मामले और 37-78 हजार मौतें कम हुईं, जो हो सकती थीं.

- लॉकडाउन के दौरान सरकार ने इस महामारी से लड़ने के लिए कई व्यवस्था की, जिसमे क्लीनिकल मैनेजमेंट, हॉस्पिटल फैसिलिटी, पीपीई किट, वेंटिलेटर, और कुछ जरूरी दवाइयां जैसे इंतजाम किए.

-12 सितम्बर तक 15,284 कोविड ट्रीटमेंट सुविधा हैं, जिनमे 13,14,646 डेडिकेटेड आइसोलेशन बेड हैं.

-2,31,093 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, 62,717 ICU बेड हैं. इसके अलावा 12,826 क्वॉरन्टीन सेंटर हैं, जिसमे 5,98,811 बेड की व्यवस्था है.

- भारत में कोविड वैक्सीन के विकास पर फोकस किया जा रहा है. 30 से ज्यादा वैक्सीन कैंडिडेट्स हैं, जो अलग-अलग स्टेज पर हैं, जिनमें से 3 एडवांस्ड स्टेज में हैं.

- 1.92 करोड़ PPE किट्स का केंद्र ने ऑर्डर दिया है, जिनमे से 1.39 करोड़ पीपीई किट्स, 3.43 करोड़ N95 मास्क 11 सितम्बर तक राज्यों को केंद्र सरकार की तरफ से दिए जा चुके हैं.

-स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 10.84 करोड़ हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट राज्यों को दिए जा चुके हैं. जबकि भारत 140 देशों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट का निर्यात कर चुका है.

-केंद्र सरकार 60,948 वेंटिलेटर्स की खरीद का ऑर्डर दे चुकी है, जिसमें से 30,170 वेंटिलेटर राज्यों को दिए जा चुके हैं.

- 11 सितम्बर तक 32,109 वेंटिलेटर्स राज्यों के लिए निर्धारित किए गए हैं, जिसमे से 30,170 वेंटिलेटर्स दिए जा चुके हैं.

- कई दवाओं का कोरोना के लिए क्लीनिकल ट्रायल किया जा रहा है. वहीं तीन वैक्सीन के ट्रायल भारत में चल रहे हैं, जिसमें से दो फेस 1 और 2 में हैं, जबकि एक वैक्सीन फेस 2 और 3 ट्रायल में हैं.

- कोरोना के लिए केंद्र सरकार ने ग्रुप ऑफ मिनिस्टर और एंपावर्ड ग्रुप भी बनाए, जो अलग चीजों और स्तिथि पर नजर रखे हुए है.

- स्वास्थ्य मंत्रालय के आलावा आयुष मंत्रालय भी इस दौरान कोरोना की लड़ाई में साथ था, ना सिर्फ आयुर्वेद और अन्य पद्धति के जरिए बचाव और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गाइडलाइन जारी की, बल्कि मेडिकल रिसर्च भी की जा रही है.

- समय-समय पर अलग-अलग गाइडलाइन, जैसे हॉस्पिटल, टेस्टिंग, ट्रैवलिंग, क्वॉरन्टीन पर दिशानिर्देश दिए गए.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में रेलवे ट्रैक किनारे बनी झुग्गियों को हटाने के मामले में केंद्र ने SC से कहा- अभी किसी को नहीं हटाया जाएगा  लॉकडाउन में कितने प्रवासी मजदूरों की जान गई? संसद में सरकार ने कहा- पता नहीं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget