एक्सप्लोरर

Nagaland Firing: संसद में विपक्ष ने उठाया नागालैंड फायरिंग का मुद्दा, कहा- यह संवेदनशील मामला, सरकार बोली- गृह मंत्री देंगे विस्तृत बयान

Nagaland Firing: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- हम मांग करते हैं कि संसद के दोनों सदनों में केन्द्रीय गृह मंत्री घटना में बारे में विस्तृत जानकारी दें, ऐसी हम उम्मीद करते हैं.

Opposition on Nagaland Firing: नागालैंड में सुरक्षालबों की तरफ से की गई फायरिंग की घटना में एक जवान समेत 15 लोगों की मौत का मुद्दा संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को राज्यसभा में उठा. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूरे मामले को उठाते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से विस्तृत जवाब देने की मांग की. खड़गे ने कहा- “हम मांग करते हैं कि संसद के दोनों सदनों में केन्द्रीय गृह मंत्री घटना में बारे में विस्तृत जानकारी दें, ऐसी हम उम्मीद करते हैं. यह एक बेहद ही संवेदनशील मुद्दा है. ऐसा नहीं होना चाहिए. उन्हें अवश्य यह जवाब देना चाहिए कि क्यों ऐसा हुआ है.”    

दूसरी तरफ, प्रश्नकाल आरंभ होते ही लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी नागालैंड में गोलीबारी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि नगालैंड में जो घटना घटी है, वह दुखद और शर्मनाक है. चौधरी ने पूछा कि नगालैंड में शांति बहाली को लेकर दावे किए गए थे, उनका क्या हुआ? कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ बेनुगाह लोगों की जान गई है. यह मुद्दा सदन में आना चाहिए. इसकी गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री के साथ रक्षा मंत्री को जवाब देना चाहिए.’’

नागालैंड घटना पर गृहमंत्री से बयान की मांग

इधर, राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वह इस मुद्दे पर बयान देंगे. उन्होंने कहा कि यह काफी गंभीर मुद्दा है. वेंकैया नायडू ने आगे कहा कि विपक्ष के हंगामे के चलते कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पा रही है और इसी वजह से सदन की कार्रवाई बार-बार बाधित हो रही है. इसके साथ ही, विपक्ष राज्यसभा 12 सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा कर रहा है. राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

नागालैंड की घटना पर पीएम मोदी की मंत्रियों संग बैठक

इधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद भवन में नगालैंड हिंसा पर बैठक की. इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे. बैठक में नागालैंड समेत संसद की रणनीति को लेकर चर्चा हुई. गौरतलब है कि नागालैंड के मोन जिले में एक के बाद एक गोलीबारी की तीन घटनाओं में सुरक्षाबलों की गोलियों से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को बताया कि गोलीबारी की पहली घटना संभवत: गलत पहचान का मामला थी. इसके बाद हुए दंगों में एक सैनिक की भी मौत हो गई.

गोलीबारी की पहली घटना तब हुई जब शनिवार शाम कुछ कोयला खदान कर्मी एक पिकअप वैन में सवार होकर गाना गाते हुए घर लौट रहे थे. सेना के जवानों को प्रतिबंधित संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-के (एनएससीएन-के) के युंग ओंग धड़े के उग्रवादियों की गतिविधि की सूचना मिली थी और इसी गलतफहमी में इलाके में अभियान चला रहे सैन्यकर्मियों ने वाहन पर कथित रूप से गोलीबारी की, जिसमें छह मजदूरों की जान चली गई.

ये भी पढ़ें:

Amit Shah on Nagaland: नागालैंड हिंसा पर आज संसद में बयान देंगे गृह मंत्री अमित शाह, ओवैसी ने दिया स्थगन प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget