महाराष्ट्र संकट: महाराष्ट्र में जल्द स्थिर सरकार बनने की उम्मीद-देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है. केंद्रीय कैबिनेट और महाराष्ट्र के राज्यपाल की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति शासन को मंजूरी दी है. इस बीच शिवसेना ने सरकार गठन के लिए और समय दिये जाने से महाराष्ट्र के राज्यपाल के इनकार करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. शिवसेना की याचिका पर बुधवार को सुनवाई हो सकती है.
ABP News BureauLast Updated: 12 Nov 2019 11:13 PM
बैकग्राउंड
मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर उठापटक जारी है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर चले लंबे विवाद के...More
मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर उठापटक जारी है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर चले लंबे विवाद के बाद दोनों पार्टियों के रास्ते अलग हो गए. अब शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने की कवायद में जुट गई हैं. राज्यपाल ने एनसीपी को आज रात 8.30 बजे तक बहुमत के साथ सरकार का दावा पेश करने का मौका दिया है. अब सरकार की सूई एनसीपी की घड़ी पर अटक गई है. क्या एनसीपी सरकार बना लेगी? ये इतना आसान नहीं हैस क्योंकि बिना शिवसेना एनसीपी सरकार बना नहीं सकती और बड़ा सवाल ये है कि क्या शिवसेना मुख्यमंत्री पद पर दावा छोड़कर एनसीपी के साथ सरकार बनाएगी? महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ. यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: नाता टूटा तो BJP ने शिवसेना को बताया ‘सोनिया सेना’, कहा- कुमारस्वामी जैसा होगा पार्टी का हाल BJP और शिवसेना के बाद अब NCP को मिला सरकार बनाने का मौका, आज रात 8.30 बजे तक का है वक्त आज सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती, देश में प्रकाश पर्व की रौनक राम मन्दिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू, तकनीकी पहलुओं के अध्ययन के लिए बनाई गई अफसरों की टीम
बीजेपी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि हम जल्द ही सरकार बनाएंगे. बीजेपी सांसद नारायण राणे ने कहा कि महाराष्ट्र में हम सरकार बनाएंगे. सरकार के लिए जो करना होगा करेंगे.