Continues below advertisement

देवेंद्र फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री हैं. देवेंद्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई 1970 को राज्य स्थित नागपुर में हुआ. उनके पिता गंगाधर फडणवीस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे और विधायक भी थे. उनकी मां सरिता फडणवीस सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहीं. फडणवीस ने नागपुर विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई की और एलएलबी की डिग्री हासिल की. इसी दौरान वह आरएसएस के आनुषंगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े और छात्र राजनीति में सक्रिय हुए. फडणवीस का राजनीतिक करियर सन् 1997 में तब शुरू हुआ, जब वह नागपुर नगर निगम के पार्षद चुने गए. वर्ष 2002 में वे नागपुर के सबसे युवा महापौर बने. वर्ष 2009 में वे पहली बार नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक बने और इसके बाद 2014 के विधानसभा चुनावों में BJP की जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने. वह पांच साल तक पदासीन रहे. साल 2022-2024 तक वह राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बने. वर्ष 2024 में हुए चुनाव के बाद वह महायुति की गठबंधन वाली सरकार के मुख्यमंत्री चुने गए.

News
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
पुणे: स्कूल यूनिफॉर्म खरीद में भ्रष्टाचार, संजय राउत ने उठाए ई-टेंडरिंग पर सवाल, CM को लिखा पत्र
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो...'
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
महाराष्ट्र को 20 साल के इंतजार के बाद मिला नर्मदा का हक, मिलेगा 10 TMC पानी, चार राज्यों की सहमति
महाराष्ट्र में डांस बार पर देवेंद्र फडणवीस सरकार की सख्ती! विधानसभा में नया बिल पेश
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola