एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: INDIA या NDA, हिंदी बेल्ट में किसका बजेगा डंका? सर्वे के आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप, जानिए कितनी सीटें जीत रही BJP

Lok Sabha Elections 2024 Survey Report: टाइम्स नाऊ-ईटीजी के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलेगा, जबकि कांग्रेस डबल डिजिट में सिमट जाएगी जाएगी.

Times Now ETG Survey: लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले पूरे देश में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. जहां बीजेपी ने 195 उम्मीदवार घोषित किए हैं, वहीं कांग्रेस ने 39 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं.

 इस बीच टाइम्स नाउ हो और ईटीजी के सर्वे में लोकसभा चुनाव के दौरान कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीतेगी, इसका एक अनुमान सामने आया है.

हिंदी पट्टी राज्यों में लहराएगा बीजेपी का परचम
टाइम्स नाउ-ईटीजी सर्वेक्षण से पता चलता है कि बीजेपी को हिंदी पट्टी राज्यों में शानदार जीत मिल सकती है. पार्टी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में इंडिया गठबंधन के साझा उम्मीदवारों के मैदान में होने के बावजूद एक तरफा जीत हासिल करेगी.

उत्तर प्रदेश में, बीजेपी को 80 में से 70-74 सीटें जीतने की उम्मीद है. जबकि‌ इंडिया गठबंधन को 4-8 सीटें मिलने की उम्मीद है. बसपा एक सीट जीत सकती है, जबकि अन्य को 1-3 सीटें मिलेंगी.

राजस्थान में ऐसे हो सकते हैं परिणाम
राजस्थान में, बीजेपी को 24-25 सीटें मिलेंगी, जबकि इंडिया गठबंधन को शून्य से एक सीट मिलेगी. मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और दिल्ली में भी बीजेपी का प्रदर्शन बाकी दलों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है.

कांग्रेस को मिलेंगी इतनी सीटें

सर्वेक्षण के अनुसार, कांग्रेस को मामूली 52-72 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है. इसके अलावा, वाईएसआरसीपी को 24-25 सीटें, डीएमके को 20-24 सीटें, तृणमूल कांग्रेस को 20-24 सीटें, बीजेडी को 13-15 सीटें, बीआरएस को 3-5 सीटें मिलने की उम्मीद है. आम आदमी पार्टी को 4-7 और अन्य को 66-76 सीटें मिल सकती हैं.

मोदी गवर्नमेंट 3.0 के आसार

 टाइम्स नाउ ईटीजी सर्वेक्षण से संकेत मिलता है, एनडीए तीसरी बार ऐतिहासिक जीत के साथ सरकार बनाएगी. सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 323 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया ब्लॉक को 163 सीटें मिलने का अनुमान है.
 सर्वे में 3 लाख 23 हजार 357 लोगों से बातचीत की गई है. करीब 85 फीसदी फील्ड सर्वे है जबकि 15 प्रतिशत टेलिफोनिक कन्वरसेशन है.

ये भी पढ़ें:EC Arun Goel Resigns: लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा, 2027 तक था कार्यकाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘संशोधन के लिए यही समय, नहीं तो...’, कांग्रेस अध्यक्ष ने PM मोदी को क्यों लिखा था खत, समझें पूरी बात
‘संशोधन के लिए यही समय, नहीं तो...’, कांग्रेस अध्यक्ष ने PM मोदी को क्यों लिखा था खत, समझें पूरी बात
Bengal: नंदकुमार में गरजे सीएम योगी! बोले- ‘तुष्टिकरण, माफिया राज और कट मनी से बर्बाद हुआ बंगाल’
Bengal: नंदकुमार में गरजे सीएम योगी! बोले- ‘तुष्टिकरण, माफिया राज और कट मनी से बर्बाद हुआ बंगाल’
बंगाल चुनाव में गरजे सीएम योगी, टीएमसी पर लगाए बड़े आरोप, बोले- ‘अब खेला खत्म, विकास शुरू’
बंगाल चुनाव में गरजे सीएम योगी, टीएमसी पर लगाए बड़े आरोप, बोले- ‘अब खेला खत्म, विकास शुरू’
21 बंकर तबाह, 13 IED जब्त... मणिपुर में बीएसएफ जवान की मौत के बाद सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई
21 बंकर तबाह, 13 IED जब्त... मणिपुर में बीएसएफ जवान की मौत के बाद सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
Embed widget