एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप फाइनल देखने कौन-कौन आ रहा? यहां देखिए पूरी लिस्ट

ICC World Cup 2023 Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक महा मुकाबले में शामिल होने के लिए दुनियाभर से सौ से अधिक VIP अतिथि उपस्थित होंगे.

IND vs AUS World Cup 2023 Final: गुजरात के अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले के आगाज में चंद घंटे ही बचे हैं. इसके पहले पूरे अहमदाबाद शहर में क्रिकेट फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा है. हवाई जहाजों और प्रीमियम ट्रेनों की भीड़ एक तरफ है. दूसरी ओर सड़क परिवहन के जरिए चलने वाली लगभग सभी गाड़ियां क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ से पटी पड़ी हैं.

फाइनल मुकाबले को देखने के लिए न केवल भारत के लाखों क्रिकेट प्रेमी पहुंचने वाले हैं, बल्कि देश दुनिया से सैकड़ो वीआईपी गेस्ट भी हाजिर होंगे. इनमें खास तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री सह रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस की उपस्थित सबसे अधिक सुर्खियों में है. चलिए हम आपको बताते हैं कि क्रिकेट विश्व कप के इस महा मुकाबले में कौन-कौन से ऐसे बड़े चेहरे शिरकत करने वाले हैं जिन पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हैं.

पहुंचेंगे 100 से ज्यादा वीआईपी
अहमदाबाद में होने वाले इस विश्व कप फाइनल को देखने 100 से ज्यादा वीवीआईपी पहुंचेंगे, जिनमें 8 से ज्यादा राज्यों के सीएम शामिल हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस व ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल भी स्टेडियम में मैच देखने पहुंचेंगे. इसके साथ ही सिंगापुर के राजदूत, अमेरिका के राजदूत एरिक गैसेट्टी, यूएई के राजदूत भी अहमदाबाद आएंगे. उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल भी परिवार के साथ पहुंचेंगे. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास भी अहमदाबाद आएंगे. नीता अंबानी भी अपने परिवार के साथ मैच देखेंगी.

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज भी होंगे शामिल
भारत की मेजबानी में हो रहे इस रोमांचक महा मुकाबले को देखने के लिए सुप्रीम कोर्ट और गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस और पूर्व जस्टिस भी पहुंचने वाले हैं. 

भारत के ये बड़े नेता होंगे शामिल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के इस महा मुकाबले में भारत के कई बड़े नेता शिरकत करेंगे. इनमें खास तौर पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, मेघालय के सीएम कोनराड के संगमा भी पहुंचेंगे. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अहमदाबाद आएंगे. गुजरात, तमिलनाडु और कई राज्यों के विधायक भी अहमदाबाद आएंगे. तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि अहमदाबाद आएंगे.

इसके अलावा फिल्म जगत की भी कई हस्तियां भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले महा मुकाबले में शिरकत करने वाली हैं. इन वीआईपी अतिथियों की उपस्थिति की वजह से अहमदाबाद में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है. मैच के आगाज पर भारतीय वायु सेवा की सूर्य किरण टीम हवाई करतब दिखाएगी.

 ये भी पढ़ें :IND vs AUS Final: गूगल पर भी छाई विश्व कप की खुमारी, डूडल बनाकर खास अंदाज में दी इंडिया-ऑस्ट्रेलिया को शुभकामनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब अभिव्यक्ति पर हमला होगा', राहुल गांधी का बड़ा बयान
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget