एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: UN में पक्की सीट, चांद पर इंसान... सुरक्षा से लेकर स्पेस तक बीजेपी ने मैनिफेस्टो में किए ये बड़े वादे

BJP Manifesto: भारतीय जनता पार्टी ने भी लोकसभा चुनाव 2024 के ल‍िए रविवार (14 अप्रैल) को मैन‍िफेस्‍टो जारी कर देश दुन‍िया के सामने अगले 5 सालों के ल‍िए 'व‍िजन डॉक्‍यूमेंट' पेश कर द‍िया है. 

BJP releases Sankalp Patra: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. इससे ठीक 5 द‍िन पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार (14 अप्रैल) को अपना संकल्प पत्र (चुनावी मैनिफेस्टो) लॉन्च कर द‍िया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जारी क‍िए गए लोकसभा चुनाव घोषणापत्र में दो खास बातों को ज‍िक्र प्रमुखता से कि‍या गया है. घोषणापत्र में भारत की ओर से पहले मानव अंतर‍िक्ष उड़ान म‍िशन गगनयान को लॉन्‍च करने और एस्‍ट्रोनॉट (अंतरिक्ष यात्री) चंद्रमा पर उतारने की बात शाम‍िल की है. साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सीट की मांग करने की बात भी कही है.  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र को जारी करते हुए कहा कि मुख्य फोकस चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री को उतारने पर है. यह अमृत काल में भारत की प्रगति और समृद्धि का संकेत है. 

भारत को एक अग्रणी अंतरिक्ष शक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए बीजेपी ने भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) स्थापित करने की भी बात की है. इसमें कहा गया है कि देश के लिए दूसरा लॉन्च पैड भी स्‍थापित क‍िया जाएगा.  

स्‍पेस इकोनॉमी बढ़ाने को पूरी तरह से प्रत‍िबद्ध

घोषणापत्र में कहा गया है क‍ि अंतर‍िक्ष अर्थव्‍यवस्‍था को बढ़ाने के ल‍िए पूरी तरह से प्रत‍िबद्ध हैं और भारत को एक अग्रणी अंतरिक्ष शक्ति के रूप में स्थापित करने का काम क‍िया जाए. मैन‍िफेस्‍टो में यह भी कहा गया है क‍ि ग्‍लोबल साउथ के देशों को अंतर‍िक्ष एवं अंतर‍िक्ष टेक सेवाओं के उपयोग करने में सहायता प्रदान करेगा.  

'देश के लोगों की महत्वाकांक्षा ही मोदी का मिशन' 

पीएम मोदी ने कहा कि 4 जून के नतीजों के ठीक के बाद बीजेपी के संकल्प पत्र पर काम शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा क‍ि सरकार ने पहले ही 100-दिवसीय कार्य योजना पर काम करना शुरू कर दिया है. पीएम मोदी ने यह भी कहा क‍ि देश के लोगों की महत्वाकांक्षा ही मोदी का मिशन है. हमने चंद्रयान की सफलता देखी और अब हम गगनयान के गौरव का अनुभव करेंगे.  
 
UNSC में स्थायी सदस्‍यता हास‍िल करने की प्रत‍िबद्धता 

भारत के ल‍िए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता हास‍िल करना एक और प्रतिबद्धता है. इसको भी बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में प्रमुखता के साथ शाम‍िल क‍िया है. घोषणापत्र में बीजेपी ने कहा है क‍ि हम वैश्विक स्‍तर पर फैसले लेने के ल‍िए भारत की स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं. इसके ल‍िए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता पाने की हमारी प्रत‍िबद्धता हैं. 

अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से न‍िपटने पर रहेगा फोकस  

बीजेपी ने यह भी कहा क‍ि अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के खिलाफ व्यापक सम्मेलन और इस तरह की घटनाओं से न‍िपटने के ऐसे अन्य प्रयासों पर संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्यों के बीच आम सहमति बनाने के प्रयास जारी रखेंगे. इसमें कहा गया है क‍ि आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने को कॉर्ड‍िनेशन विकसित करने के लिए 'नो मनी फॉर टेरर' कॉन्‍फ्रेंस की सफलता पर काम क‍िया जाएगा. बीजेपी ने आतंकवाद के खिलाफ देश की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को लगातार मजबूत करने का काम किया है. 

यह भी पढ़ें: सपा, कांग्रेस से लेकर DMK-RJD तक.... इंडिया गठबंधन ने इन 5 मुद्दों को ही क्यों दी है तरजीह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश? बेंगलुरु में कार्यक्रम स्थल के पास मिला विस्फोटक, एजेंसियों में हड़कंप
PM मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश? बेंगलुरु में कार्यक्रम स्थल के पास मिला विस्फोटक
'राज्यपाल को सौंपा गया सरकार बनाने का प्रस्ताव, जल्द...', असम में हिमंता बिस्वा सरमा को लेकर क्या बोले जेपी नड्डा
'राज्यपाल को सौंपा गया सरकार बनाने का प्रस्ताव, जल्द...', असम में हिमंता बिस्वा सरमा को लेकर क्या बोले जेपी नड्डा
TN CM Vijay Oath Ceremony LIVE: मुख्यमंत्री का पद संभालते ही एक्शन में विजय, 2 सीनियर IAS का कर दिया ट्रांसफर, प्रोटम स्पीकर का भी ऐलान
LIVE: CM पोस्ट संभालते ही एक्शन में विजय, 2 सीनियर IAS का किया ट्रांसफर, प्रोटम स्पीकर का भी ऐलान
ममता बनर्जी ने कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों से मांगा था सपोर्ट, अब अधीर रंजन चौधरी ने TMC के सामने रख दी ये शर्त
ममता बनर्जी ने कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों से मांगा था सपोर्ट, अब अधीर रंजन चौधरी ने TMC के सामने रख दी ये शर्त

वीडियोज

Thalapathy Vijay Oath Ceremony: विजय इन अहम फैसलों पर रहेगा फोकस | Breaking News
Thalapathy Vijay Oath Ceremony: शपथ के बाद विजय सरकार के पहले फैसलों पर सबकी नजर | Breaking
UP Cabinet Expansion News: UP राजनीति में बड़ा संकेत | BJP | CM Yogi
Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राज्यपाल को सौंपा गया सरकार बनाने का प्रस्ताव, जल्द...', असम में हिमंता बिस्वा सरमा को लेकर क्या बोले जेपी नड्डा
'राज्यपाल को सौंपा गया सरकार बनाने का प्रस्ताव, जल्द...', असम में हिमंता बिस्वा सरमा को लेकर क्या बोले जेपी नड्डा
बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना बोले- 'कांग्रेस की राजनीति लटकाना, अटकाना और मटकाना वाली रही'
बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना बोले- 'कांग्रेस की राजनीति लटकाना, अटकाना और मटकाना वाली रही'
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
'8 करोड़ तमिल का सपोर्ट है...', एक्टर मंसूर अली खान बोले- विजय के लिए चैलेंजिंग होगा सरकार चलाना
'8 करोड़ तमिल का सपोर्ट है...', एक्टर मंसूर अली खान बोले- विजय के लिए चैलेंजिंग होगा सरकार चलाना
IPL 2026 में सबसे अच्छा स्पेल डालने वाले Top-5 गेंदबाज, एक ने वैभव सूर्यवंशी के सामने डाला मेडन ओवर
IPL 2026 में सबसे अच्छा स्पेल डालने वाले Top-5 गेंदबाज, एक ने वैभव सूर्यवंशी के सामने डाला मेडन ओवर
Tamil Nadu CM Vijay Oath: राहुल गांधी से लेकर अन्नामलाई तक... विजय के शपथग्रहण समारोह में विपक्ष के कौन बड़े नेता हुए शामिल?
राहुल गांधी से लेकर अन्नामलाई तक... विजय के शपथग्रहण समारोह में विपक्ष के कौन बड़े नेता हुए शामिल?
Video: सीमा हैदर ने पटियाला सूट में लगाए ठुमके लेकिन सचिन ने नहीं दिया भाव, यूजर्स बोले- मन भर गया क्या?
सीमा हैदर ने पटियाला सूट में लगाए ठुमके लेकिन सचिन ने नहीं दिया भाव, यूजर्स बोले- मन भर गया क्या?
Agricultural Subsidy Scheme: सब्सिडी पर ट्रैक्टर, रोटावेटर और ड्रोन कैसे खरीदें? किसान जान लें हर एक बात
सब्सिडी पर ट्रैक्टर, रोटावेटर और ड्रोन कैसे खरीदें? किसान जान लें हर एक बात
Embed widget