By: ABP News Bureau | Updated at : 02 Jul 2016 05:18 AM (IST)
चेन्नई : स्टेशन पर सरेआम हुए दर्दनाक स्वाति हत्यकांड मामले में तमिलनाडु पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने दावा किया है कि चेन्नई से 630 किलोमीटर दूर तिरुनेलवेली ज़िले के सेंगोटै में आरोपी को धर दबोचा. हालांकि, आरोपी ने जैसे ही पुलिस को देखा तो उसने अपना गला काट आत्महत्या करने की कोशिश की.
एक हफ्ते बाद गिरफ्तारी
गौरतलब है कि मर्डर के ठीक एक हफ्ते बाद पुलिस इस केस के आरोपी को पकड़ने में कामयाब हुई है. पिछले शुक्रवार नुंगम्बाक्कम रेलवे स्टेशन पर सुबह 6:30 बजे दिन दहाड़े स्वाति की लोकल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर गला काट कर हत्या कर दी थी. तब से पुलिस आरोपी की तलाश में थी.
आरोपी 24 साल का इंजीनियर
तिरुनेलवेली से पुलिस ने राम कुमार नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. जो कि खुद भी 24 साल का है और इंजीनियर है. वह तिरुनेलवेली के सेंगोटै से चेन्नई जॉब की तलाश में पहुंचा था. स्वाति जिस इलाके में रहती थी उसी चूलाइमेडु में वो पिछले 3 महीनो से रह रहा था.

एकतरफा प्रेम हो सकता है कारण
वह स्वाति के घर के पास ही रह रहा था. हालांकि पुलिस ने मर्डर के पीछे का मकसद अब तक स्पष्ट नहीं किया है. लेकिन, मामला एकतरफा प्रेम का हो सकता है. फिलहाल राम कुमार तिरुनेलवेली के सरकारी अस्पताल में भर्ती है. हालांकि चेन्नई कब लाया जाएगा ये स्पष्ट नहीं हो पाया है.
सीसीटीवी से मिली मदद
चेन्नई सेंट्रल, एग्मोर रेलवे स्टेशन और कोयम्बेडू बस डिपो जैसे कई मुख्य स्टेशनों पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे थे. उसके बाद पुलिस तिरुनेलवेली ज़िले के सेंगोटै पहुंची जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस जैसे ही वहां पहुंची आरोपी ने किसी धरादार चीज से गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की.
सरकारी अस्पताल में भर्ती
जिसके बाद फर्स्ट एड देकर पुलिस उसे तिरुनेलवेली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. अभी आरोपी की हालत स्थिर बनी हुई है. तिरुनेलवेली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई खत्म कर चेन्नई जॉब की तलाश में पहुंचा था. इसी इलाके में जहां स्वाति अपने परिवार के साथ रहती थी. उसी के पास एक पीजी में पिछले 3 महीनों से रहता था.
पीजी में रहता था
तिरुनेलवेली के तेनकासी में मीनाक्षीपुरम गाँव से है. तिरुनेलवेली के ही एक प्राइवेट कॉलेज में पढाई की. पुलिस द्वारा स्केच ज़ारी किये जाने के बाद पीजी के लोगों ने पहचान लिया था. लेकिन, तब तक फरार हो गया था. पुलिस ने जब पीजी के कमरे की तलाशी ली तब सबूत हाथ लगे.
करीबियों से भी पूछताछ
फिर मुख्य स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और उसके बाद तिरुनेलवेली पुलिस को सचेत किया गया. परिवार से पूछताछ भी की और उस बीच गिरफ्तारी से पहले राम कुमार ने गाला काट लिया. उसके करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है. उसके बेहतर होते ही उससे भी पूछताछ होगी.
20 ठिकानों पर रेड, 50 से ज्यादा अरेस्ट और भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद... ईगल, NCB और दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन
31 हजार से ज्यादा महिलाओं के बलात्कार के मामले, UPA सरकार के दौर से कितने ज्यादा, सुरक्षा के क्या कदम उठाए?
सिर्फ सोनम ही नहीं निकली बेवफा; मेरठ से लेकर रांची, मथुरा,अजमेर तक हो चुके हैं ऐसे कांड
मरी मां का आदेश, नवंबर में प्लानिंग, 800 रुपये के 2 चाकू... मेरठ मर्डर में मुस्कान की साजिश पर बड़ा खुलासा
BNS 2023: लड़कियों की तस्करी रोकने और बच्चों की सुरक्षा के लिए नया कानून कितना प्रभावी?
मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना को पति ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज किया केस
T20 World Cup 2026 All Teams Squad: भारत-पाकिस्तान से स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया तक, देखें 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 20 देशों की टीमें
'परमीत फुटबॉल खेलने चले गए', अर्चना पूरन सिंह ने मिसकैरिज-प्रेग्नेंसी पर की बात, बोलीं- अकेला फील हुआ
हिजबुल मुजाहिदीन को बड़ा झटका, आतंकी कमांडर कैसर अहमद मीर की इस्लामाबाद में मौत