By: ABP News Bureau | Updated at : 10 Sep 2016 06:53 AM (IST)
नई दिल्ली : बीजेपी में आरएसएस का दखल बढ़ गया है. पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि आरएसएस में नंबर दो सुरेश जोशी उर्फ भैय्याजी बीजेपी के सभी महासचिवों से अलग अलग मुलाकात करेंगे. ये मुलाकात कल और परसों होगी इसके बाद सभी महासचिवों के साथ भी बैठक होगी.
सत्ता में आने के बाद बीजेपी संगठन पीछे न छूट जाए, इसके लिए पार्टी के साथ-साथ आरएसएस भी पूरी तरह कमर कस रहा है. संघ परिवार की चाल, चरित्र और चेहरा बेदाग़ और प्रभावी रखने की कड़ी में पहली बार ऐसा हो रहा है कि संघ में नंबर दो सरकार्यवाह सुरेश जोशी उर्फ़ भैय्या जी बीजेपी के सभी महामंत्रियो से अलग-अलग विमर्श करेंगे.
11 और 12 सितंबर को भैय्या जी जोशी एक-एक महासचिव से अलग खुलकर चर्चा करेंगे. इसके बाद 13 सितंबर को सभी महासचिवों के साथ अलग बैठक होगी. इस बैठक का उद्देश्य बीजेपी में रही गतिविधियों का वास्तविक जायज़ा लेना है. संघ को लगता है कि पदाधिकारी खुलकर अपनी बात रख सकें, ऐसा फ़ोरम सिर्फ व्यक्तिगत स्तर पर मुलाक़ात हो सकता है.
साफ है कि पिछली बार की तरह सरकार और संगठन सरकार के द्वार जैसा संदेश फैलाने से भी संघ बचना चाहता है. मगर वह सरकार के साथ-साथ संगठन के लोगों से भी लगातार संवाद के ज़रिये पूरी व्यवस्था में अपना प्रभावी दख़ल बनाए रहेगा. उसी कड़ी में यह पूरी कसरत अहम है.
इसी दौरान सूरजकुण्ड में आज से तीन दिन का यानी 12 सितंबर तक पूरे देश के संगठन मंत्रियों का अभ्यास वर्ग भी आयोजित हो रहा है. यह वर्ग भी ख़ासा अहम है क्योंकि सभी संगठन महामंत्रियो की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं. संगठन मंत्रियों की शिकायतें आ रही हैं कि वे समन्वय के बजाय अपना गुट ही बना लेते हैं.
इन्हीं शिकायतों के चलते पिछले दिनों तीन राज्यों के संगठन मंत्रियों को हटाकर दूसरी ज़िम्मेदारी भी दी जा चुकी है. बीजेपी में संघ के दूत माने जाने वाले संगठन मंत्रियों को उनकी ज़िम्मेदारी और जवाबदेही का अहसास करने के लिए यह अभ्यास वर्ग अहम होगा.
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'