एक्सप्लोरर

Mangalwar Niyam: क्या मंगलवार को काट सकते हैं बाल-नाखून और महिलाएं कर सकती हैं व्रत, शास्त्रों में क्या है नियम

Mangalwar ke Niyam: हिंदू धर्म और ज्‍योतिष में मंगलवार के दिन से जुड़े कुछ नियमों के बारे में बताया गया है, जैसे- बाल या नाखून काटना, व्रत, पूजा-पाठ आदि. इन नियमों का पालन सभी को करना चाहिए.

Mangalwar ke Niyam: मंगलवार का दिन हनुमानजी और मंगल ग्रह से संबंधित है. हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन को लेकर कई मान्यताएं, परंपराएं और नियम है, जिसका पालन ऋषि-मुनि भी सदियों से करते आ रहे हैं. सभी हिंदू घरों में आज भी इन नियमों का पालन किया जाता है.

हिंदू धर्म में कोई भी कार्य करने से पहले शुभ-अशुभ दिन जरूर देखे जाते हैं. इसी क्रम में बात करें मंगलवार के दिन की तो, मंगलवार के दिन पूजा-पाठ करना, व्रत रखना आदि जैसे कामों को शुभ माना जाता है. लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिसे मंगलवार को करना वर्जित होता है.

क्या मंगलवार के बाल-नाखून काट सकते हैं

मंगलवार के दिन बाल-नाखून काटने की विशेष मनाही होती है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि, मंगलवार के दिन बाल या नाखून काटने से भगवान हनुमान नाराज हो जाते हैं. वहीं जिस घर में मंगलवार के दिन बाल-नाखून काटे जाते हैं वहां की सुख-शांति भी चली जाती है और लगातार धन हानि का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा भी मंगलवार के दिन बाल या नाखून काटने के कई नुकसान हैं, जोकि इस प्रकार है-

मंगलवार के दिन नाखून और बाल काटने से धन हानि के साथ ही व्यक्ति को रक्त संबंधी रोग होते हैं. इसका कारण यह है कि, ज्‍योतिष में किसी चीज का संबंध ग्रहों से जोड़कर भी देखा जाता है. मंगलवार का दिन मंगल ग्रह का होता है और मंगल का संबंध रक्त से बताया गया है. इसलिए अगर आप मंगलवार के दिन इन कार्यों को करते हैं तो इसका तन, मन और धन तीनों पर प्रभाव पड़ता है.

क्‍या महिलाएं रख सकती है मंगलवार का व्रत

हनुमान जी की पूजा और मंगलवार व्रत करने को लेकर अक्सर यह सवाल आता है कि, क्या महिलाएं भी मंगलवार का व्रत रख सकती हैं और हनुमान जी की पूजा कर सकती है. शास्त्रों में बताया गया है कि, महिलाएं भी मंगलवार का व्रत रख सकती है और हनुमान जी की पूजा भी कर सकती है. लेकिन महिलाओं को हनुमान जी की पूजा करते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है. महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान मंगलवार का व्रत नहीं रखना चाहिए. लेकिन अन्य दिनों में जब वे शुद्ध होती हैं, तब मंगलवार का व्रत रख सकती हैं.  

धार्मिक ग्रंथो के अनुसार, महिलाओं को हनुमानजी की पूजा करते समय उन्हें स्पर्श नहीं करना चाहिए, ना ही हनुमानजी को स्‍नान करना चाहिए. साथ ही महिलाओं को भगवान को चोला भी नहीं चढ़ाना चाहिए और पैर भी नहीं छूना चाहिए. इसका कारण यह है कि हनुमान जी आजीवन ब्रह्मचारी थे.

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2023: जन्माष्टमी की पूजा में जरुर शामिल करें ये खास चीजें, जानें पूजन सामग्री की लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shani Jayanti पर शनिवार का दुर्लभ संयोग, 16 या 17 मई कब है शनिश्चरी अमावस्या, सही तारीख जानें
Shani Jayanti पर शनिवार का दुर्लभ संयोग, 16 या 17 मई कब है शनिश्चरी अमावस्या, सही तारीख जानें
Ganga Dussehra 2026: 25 मई को गंगा दशहरा, नोट करें पवित्र स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
Ganga Dussehra 2026: 25 मई को गंगा दशहरा, नोट करें पवित्र स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
Motivational Quotes: मां अपने बेटे के लिए 50 दुश्मन क्यों मांगती है? राजस्थान की इस कहावत में छिपा है सफलता का बड़ा सच
मां अपने बेटे के लिए 50 दुश्मन क्यों मांगती है? राजस्थान की इस कहावत में छिपा है सफलता का बड़ा सच
Rashifal 10 May 2026: रोग पंचक बढ़ाएगा इन 6 राशियों टेंशन, हर काम में फूक-फूक रखें कदम, मेष से मीन तक जानें राशिफल
रोग पंचक बढ़ाएगा इन 6 राशियों टेंशन, हर काम में फूक-फूक रखें कदम, मेष से मीन तक जानें राशिफल

वीडियोज

Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi
राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”
Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय
Lukkhe Web Series Review: Udta Punjab की सस्ती Copy, Drugs और Hip-Hop वाला Drama

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
लखनऊ में BJP नेता पर हमला, बदमाशों ने गोलियों से भूना, अस्पताल में भर्ती
लखनऊ में BJP नेता पर हमला, बदमाशों ने गोलियों से भूना, अस्पताल में भर्ती
हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट
हार्दिक और सूर्या RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट
Saturday Box Office Live: 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 'धुरंधर 2' सहित सब पीछे, जानें सेटरडे का कलेक्शन
'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 'धुरंधर 2' सहित सब पीछे, जानें सेटरडे का कलेक्शन
‘भ्रष्टाचारियों को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का CM बनाने पर संजय राउत का भाजपा पर हमला
‘भ्रष्टाचारियों को CM बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु को लेकर संजय राउत का BJP पर हमला
PM मोदी का तेलंगाना-कर्नाटक दौरा, हैदराबाद में करेंगे 9 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन
PM मोदी का तेलंगाना-कर्नाटक दौरा, हैदराबाद में करेंगे 9 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन
बिना एक पैसा खर्च किए तैयार करें यह देसी खाद, दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगी आपकी फसल
बिना एक पैसा खर्च किए तैयार करें यह देसी खाद, दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगी आपकी फसल
महीने के ढाई लाख रुपये कमा रहा छोले कुलचे वाला, कमाई देख यूजर्स बोले, नौकरी छोड़ो, कुल्चे बेचो- वीडियो वायरल
महीने के ढाई लाख रुपये कमा रहा छोले कुलचे वाला, कमाई देख यूजर्स बोले, नौकरी छोड़ो, कुल्चे बेचो
Embed widget