Satish Kaushik Death News Live: दुनिया से ऐसे रुख्सत हुए सतीश कौशिक...जाते-जाते सबको रुला गया हंसाने वाला कालाकार
Satish Kaushik Death And Funeral Live Updates: फिल्म डायरेक्टर सतीश कौशिक का 9 मार्च को हार्ट अटैक से निधन हो गया. मुंबई के वर्सोवा के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया.
ABP LiveLast Updated: 09 Mar 2023 08:45 PM

बैकग्राउंड
Satish Kaushik Death News Live: अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया. उनके निधन की खबर ने हिंदी...More
Satish Kaushik Death News Live: अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया. उनके निधन की खबर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया और कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. सतीश दिल्ली में थे जब एक रोड ट्रिप के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा. गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा.बॉलीवुड एक्टर और सतीश कौशिक के करीबी दोस्त अनुपम खेर ने उनकी मौत की पुष्टि की. उन्होंने एबीपी न्यूज को बताया सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर इस समय गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में रखा गया है. पोस्टमार्टम के बाद आज दोपहर में उनका पार्थिव शरीर उनके मुम्बई स्थित आवास पर लाया जाएगा और फिर यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. अनुपम खेर ने बताया कि सतीश कौशिक किसी से मिलने के लिए गुड़गांव में एक फार्महाउस गये हुए थे. फार्महाउस से लौटते वक्त कार में सतीश कौशिक को आया हार्टअटैक आया और फिर उन्हें गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया.सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था. उन्होंने काफी समय दिल्ली में बिताया और साल 1972 में दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाग नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट में एक्टिंग के गुर सीखे. उनके परिवार की बात करें तो साल 1985 में उन्होंने शशि कौशिक संग सादी की थी और उनके दो बच्चे थे. उनका बेटा शानू कौशिक 1996 में सिर्फ दो साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गया था. इसके बाद एक्टर ने साल 2012 में सरोगेसी के जरिए बेटी वंशिका का स्वागत किया.सतीश कौशिक ने एक्टिंग में साल 1983 में फिल्म जाने भी दो यारों से शुरुआत की थी. इसके अलावा वो 'मिस्टर इंडिया' और साजन चले ससुराल, आंटी नंबर वन जैसी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे. एक्टिंग के अलावा उन्होंने निर्देशन में भी कई हिट फिल्में दीं जिनमें सलमान खान की तेरे नाम, क्योंकि, हम आपके दिल में रहते हैं शामिल हैं.यह भी पढ़ें- Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, कंगना रनौत से अनुपम खेर तक सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
पंचत्तव में विलीन हुए सतीश कौशिक
वर्सोवा के श्मशान घाट में सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार हुआ. अपने दोस्त को जाता देख अनुपम खेर खुद के आंसू नहीं रोक पाए और फूट फूटकर रोए.