बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा और टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस इन दिनों गोवा में क्वैलिटी टाइम बिता रहे हैं. दोनों की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में दोनों एक रेस्तरां में खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में फोटो के लिए एक रोमांटिक पोज दे रहे हैं. 

इस तस्वीर को रेस्तरां पौसादा बाइ दा बीच नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. लिएंडर पेस और किम शर्म के साथ होलिडे पर जाने से सोशल मीडिया पर उनके अफेयर के कयास भी लगाए जा रहे हैं. 

पहली तस्वीर में किम शर्मा लिएंडर पेस की गोद का सहारा लेकर खड़ी हैं और लिएंडर ने अपनी बाहों से उनकी कमर को पकड़ा हुआ है. दोनों  हंसते हुए कैमरा के लिए पोज दे रहे हैं. ये तस्वीर रेस्तरां के बाहर की है. किम का एक हाथ उनके बगल खड़े एक कुत्ते सिर पर भी है. उनके बैकग्राउंड में बीच दिखाई दे रहा है.  

साथ में खाया खाना

वहीं, दूसरी तस्वीर में लिएंडर पेस और किम एक टेबल पर बैठकर कर खाना खा रहे हैं. उनके आगे बहुत तीन-चार डिश रखी हुई है. किम ने लिएंडर के कंधे पर सिर रखा हुआ है जबकि लिएंडर का एक हाथ टेबल पर है और दूसरा किम की कमर पर है. दोनों मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं. 

लोगों के बीच अफेयर के चर्चे

लिएंडर और किम की तस्वीर सामने आने के बाद से लोग दोनों के बीच अफेयर होने की चर्चा कर रहे हैं. हालांकि दोनों ने इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. हालांकि दोनों पहले भी मुंबई में एक साथ नजर आ चुके हैं. 

हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही थीं किम

बता दें कि किम शर्मा इससे पहले 'हसीन दिलरुबा' एक्टर हर्षवर्धन राणे को 2019 से डेट कर रही थीं. वहीं, लिएंडर साल 2017 में अपनी पार्टनर रिया पिल्लई से अलग हो गए थे.

ये भी पढ़ें-

Pavitra Rishta 2: सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने की 'पवित्र रिश्ता 2' को बॉयकॉट करने की मांग, अंकिता को किया ट्रोल

Kangana Ranaut की फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में नजर आएंगे Nawazuddin Siddiqui, एक्ट्रेस ने शेयर की जानकारी