By: एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | Updated at : 10 Sep 2018 08:08 AM (IST)
मुंबई: काफी समय बाद बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा बड़े पर्दे पर फिल्म 'फ्राइ-डे' से वापसी करने जा रहे हैं. इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है जिसे उनके फैंस पसंद कर रहे हैं. कभी बॉक्सस ऑफिस पर हमेशा छाए रहने वाले अभिनेता गोविंदा की पिछली कई फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं. हाल में जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि बतौर कलाकार वह असफल हो गये हैं.
‘हीरो नंबर 1’, ‘दुल्हे राजा’, ‘छोटे मियां बड़े मियां’ और ‘पार्टनर’ जैसी हिट फिल्में देने वाले 54 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की है कि वह इतने बड़े स्टार बनेंगे.
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना प्रसिद्ध हो जाऊंगा और मुझे लोगों का प्रेम तथा आशीर्वाद मिलेगा. मुझे आशा है कि यह प्यार मुझे मिलता रहेगा. अभिनेता तब तक फ्लाप नहीं होता जब तक वह खुद को समाप्त नहीं मान लेता.’’
इससे पहले साल 2017 में भी गोविंदा ने बड़े पर्दे पर वापसी की कोशिश की थी. पिछले साल मार्च में गोविंदा की 'आ गया हीरो' रिलीज हुई थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई. अब करीब एक साल बाद गोविंदा फिर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म उनके करियर को एक नई उड़ान देने में मदद करे.
देखें ट्रेलर
मां बनने के बाद अपने लुक को लेकर डरी हुई थीं इशिता दत्ता, 'दृश्यम 3' के मेकर्स ने ऐसे दिया साथ
'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
पिता बनाना चाहते थे वकील, एक्टर बनने पर खूब रोईं मां, किस्से अशोक कुमार के
'बहुत इम्प्रेस हुआ', मोहनलाल ने की अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई