News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'कलंक' में बहार बेगम के रोल में दिखेंगी माधुरी दीक्षित, फर्स्ट लुक से फैंस के दिलों पर ढाया कहर

करण जौहर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'कलंक' की अभिनेत्रियों का फर्स्ट लुक आज रिलीज कर दिया. आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन और संजय दत्त स्टारर इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है.

Share:
फैंस का इंतजार खत्म हुआ और आज महिला दिवस के मौके पर आज करण जौहर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'कलंक' की अभिनेत्रियों का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित बहार बेगम की भूमिका में हैं. फर्स्ट लुक में वो इतनी गज़ब ढा रही हैं कि लोगों की नज़रें उनसे नहीं हट पा रही हैं. माधुरी ने अपनी पहली झलक दिखाते हुए लिखा है कि ये किरदार निभाना उनके लिए सम्मान की बात है. पोस्टर के बैकग्राउंड में माधुरी डांस करती नज़र आ रही हैं. वहीं उनके लुक की बात करें तो वो इस पहली झलक में काफी खूबसूरत नज़र आ रही हैं. 'कलंक' में माधुरी के अलावा आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित-नेने और आदित्य रॉय कपूर भी हैं. सभी की पहली झलक जारी हो चुकी है. करण ने आलिया का फर्स्ट लुक भी आज ही रिलीज किया और उनके चरित्र का परिचय देते हुए लिखा, "इससे प्रेम करना अग्नि से प्रेम करना है.'' इसके साथ करण ने एक पोस्टर साझा किया जिसमें आलिया लाल रंग के परिधान और जेवरातों के साथ शाही लुक में नजर आ रही हैं. वहीं सोनाक्षी सिन्हा के लुक की बात करें तो सोनाक्षी ने उन्होंने भी अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. कैप्शन में अपने किरदार का परिचय देते हुए सोनाक्षी ने लिखा, "प्यार, लालसा, अखंडता और बलिदान... सत्या इसी के लिए है". फिल्म में सोनाक्षी के किरदार का नाम सत्या है. इसमें वरुण धवन के किरदार का नाम जफर है. इस तस्वीर को साझा करते हुए वरुण ने लिखा, 'उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता जिस सरहद की निगेबां हैं आंखें'. फिल्म में वरुण एक मुस्लिम शख्स का किरदार निभा रहे हैं.इस तस्वीर को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, ''पेश हैं जफर, जो जिंदगी और खतरे के साथ दिल लगाता है. '' आपको बता दें कि फिल्म 'कलंक' भारत-पाक बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें आदित्य रॉय कपूर देव के किरदार में हैं. करण जौहर ने उनका लुक शेयर किया और लिखा, ''खुद पर काबू न रखने वाला एक खूबसूरत दिल .ये हैं देव चौधरी'' इस फिल्म में संजय दत्त का लुक भी जारी हो चुका है. ये अभिनेता इसमें बलराज चौधरी के किरदार में हैं. आपको बता दें कि अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित ये फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी.
Published at : 08 Mar 2019 10:28 PM (IST) Tags: Kalank Madhuri Dixit
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

काजोल की वो सुपरहिट फिल्म, जिसके असिस्टेंट डायरेक्टर थे वरुण धवन

काजोल की वो सुपरहिट फिल्म, जिसके असिस्टेंट डायरेक्टर थे वरुण धवन

Dhamaal 4 BO Day 2 Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 2 बजे तक 17 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

Dhamaal 4 BO Day 2 Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 2 बजे तक 17 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

अजय देवगन की इस आदत के कायल हो गए थे अमिताभ बच्चन, कहा था- 70 साल तक ऐसे ही काम करते रहो

अजय देवगन की इस आदत के कायल हो गए थे अमिताभ बच्चन, कहा था- 70 साल तक ऐसे ही काम करते रहो

मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....

मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....

राष्ट्रपति के हाथों मिला नेशनल अवॉर्ड, ऑस्कर तक पहुंची पहली फिल्म, अब ऑटो चलाकर गुजारा कर रहा ये एक्टर

राष्ट्रपति के हाथों मिला नेशनल अवॉर्ड, ऑस्कर तक पहुंची पहली फिल्म, अब ऑटो चलाकर गुजारा कर रहा ये एक्टर

टॉप स्टोरीज

'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय

'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय

'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका

'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका

IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे

बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे