News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ काइली जेनर दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति बनीं

काइली ने फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ दिया है जो 23 साल की उम्र में अरबपति बने थे.

Share:

लॉस एंजेलिस: रियलिटी टीवी स्टार व कॉस्मेटिक कंपनी की मालकिन काइली जेनर दुनिया की सबसे कम उम्र की सेल्फ-मेड (खुद के बलबूते) अरबपति बन गई हैं. फोर्ब्स बिल्यनेयर्स लिस्ट की ओर से यह जानकारी दी गई है.

वेबसाइट 'बीबीसी डॉट कॉम' के मुताबिक, 21 वर्षीय रियलिटी टीवी स्टार काइली कॉस्मेटिक्स की संस्थापक हैं. उनके तीन साल पुराने बिजनेस ने पिछले साल 36 करोड़ डॉलर के सौंदर्य उत्पादों की सेल की.

काइली ने फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ दिया है जो 23 साल की उम्र में अरबपति बने थे.

काइली ने फोर्ब्स को बताया, "मैंने किसी चीज की अपेक्षा नहीं की थी. मैंने भविष्य को लेकर कोई उम्मीद नहीं की थी. लेकिन, वास्तव (सम्मान मिलने से) में अच्छा लग रहा है."

सूची में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं.

फोर्ब्स के अनुसार, 2018 से उनकी संपत्ति 19 अरब डॉलर बढ़कर 131 अरब डॉलर हो गई है.

View this post on Instagram
 

thank you @forbes 💜

A post shared by Kylie (@kyliejenner) on

फोर्ब्स की सूची में बताया गया कि फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति पिछले साल के मुकाबले 8.7 अरब डॉलर घटकर 62.3 अरब डॉलर रह गई है.

सूची में सभी अरबपतियों में केवल 252 महिलाएं शामिल हैं और सेल्फ-मेड सबसे अमीर महिला चीन की रियल एस्टेट व्यवसायी वू याजुन हैं, जिनकी अनुमानित संपत्ति करीब 9.4 अरब डॉलर है.

View this post on Instagram
 

If you’re happy and you know clap your hands 👏🏼

A post shared by Kylie (@kyliejenner) on

Published at : 06 Mar 2019 11:16 PM (IST) Tags: Kylie Jenner
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Live Updates: मंडे को भी बवाल काट रही 'धमाल 4', शाम 4 बजे तक कलेक्शन 67 करोड़ के पार

Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Live Updates: मंडे को भी बवाल काट रही 'धमाल 4', शाम 4 बजे तक कलेक्शन 67 करोड़ के पार

व्हीलचेयर पर बैठकर प्यारेलाल ने पत्नी सुनीला शर्मा को दी आखिरी विदाई, Video देखकर नम हो जाएगी आंखें

व्हीलचेयर पर बैठकर प्यारेलाल ने पत्नी सुनीला शर्मा को दी आखिरी विदाई, Video देखकर नम हो जाएगी आंखें

Ramayana Trailer Update: दिल्ली में दिखाया जाएगा 4000 करोड़ी 'रामायणम्' का ट्रेलर, जानिए कब और कहां?

Ramayana Trailer Update: दिल्ली में दिखाया जाएगा 4000 करोड़ी 'रामायणम्' का ट्रेलर, जानिए कब और कहां?

कौन हैं शेखर चौधरी? जिनकी दुल्हन बनने वाली हैं 'धुरंधर' की सिंगर जैस्मिन सैंडलस, करते हैं ये काम

कौन हैं शेखर चौधरी? जिनकी दुल्हन बनने वाली हैं 'धुरंधर' की सिंगर जैस्मिन सैंडलस, करते हैं ये काम

'अब गाड़ी के अंदर मत आना', सोनाक्षी सिन्हा पैपराजी से हुईं नाराज, बोलीं- गाड़ी में नहीं बैठूंगी

'अब गाड़ी के अंदर मत आना', सोनाक्षी सिन्हा पैपराजी से हुईं नाराज, बोलीं- गाड़ी में नहीं बैठूंगी

टॉप स्टोरीज

समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'

समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'

'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा

'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा

सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं

सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं

गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत

गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत